बॉलीवुड

’72 हूरें’ रिलीज से पहले क्यों हो रहा विवाद, जानिए फिल्म की पूरी कहानी

72 Hoorain: '72 हूरें' फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में चल रही है। इस फिल्म के बारे में यही कहा जा रहा है कि फिल्म एक प्रोपेगंडा के तहत बनाया गया है, जैसे ‘ द केरला स्टोरी’। लोगों का कहना है कि इस फिल्म को बनाने का उद्देश्य युवाओं को भटकाना और उनका ब्रेनवॉश करना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jul 2023, 1:33 PM IST
72 Hoorain
'72 हूरें' रिलीज से पहले क्यों हो रहा विवाद

72 Hoorain: फिल्म '72 हूरें' का टीजर 4 जून को ही आ गया था जिसके बाद से ही इसपर विवाद शुरू हो गया था। यह फिल्म आतंकवाद, धर्म परिवर्तन और ब्रेन वाश करने कर मासूम लोगों से गलत काम करने वाले पर आधारित है। फिल्म '72 हूरें' के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफाइड करने से इनकार कर दिया था, और कहा था कि फिल्म के कुछ सीन्स में संशोधन किया जाए। इस फिल्म को डायरेक्टर संजय पूरन सिंह ने डायरेक्ट किया है।

क्या है फिल्म की कहानी
इस फ़िल्म के ट्रेलर के मुताबिक़ इसकी कहानी एक आतंकी कैंप के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई गई है। जिसमें युवाओं को भटकाया जा रहा है और उनका ब्रेनवॉश किया जा रहा है। ट्रेलर के अंदर जिन युवाओं को आतंकी बनने की ट्रेनिंग दी जाती है उन्हें यह कहा जाता है कि इस्लाम के मुताबिक जन्नत में जाने वाले हर शख्स को 72 हूर दी जाएगी। मृत्यु के समय वह चाहे किसी भी उम्र का क्यों न हो, लेकिन मरने के बाद वह स्वर्ग में 30 वर्ष का होगा। वहां उसकी उम्र और नहीं बढ़ेगी। इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद कुछ लोग इसके मेकर्स पर सवाल खड़ा कर रहें हैं कि उन्होंने फिल्म के माध्यम से ऐसा कंटेंट तैयार किया है जिससे कि नफरत को बढ़ावा मिल सकता है।

Updated on:
6 Jul 2023, 1:33 PM IST
Published on: