बॉलीवुड

India में नंबर 1 बनी ये 8 एपिसोड की सीरीज, थ्रिल और मिस्ट्री का ऐसा कॉकटेल, जो हिला दे दिमाग

Supernatural Fantasy Web Series: ये 8 एपिसोड की सीरीज भारत में नंबर 1 बन चुकी है, और इसकी वजह है इसमें परोसा गया थ्रिल और मिस्ट्री का ऐसा कॉकटेल जो आपके दिमाग को हिलाकर रख देगा। हर एपिसोड के साथ कहानी और उलझती जाती है, नए रहस्य खुलते हैं…
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2025, 5:53 PM IST
भारत में नंबर 1 बनी ये 8 एपिसोड की सीरीज, थ्रिल और मिस्ट्री का ऐसा कॉकटेल, जो हिला दे दिमाग
'वेडनेस्डे सीजन 2'(फोटो सोर्स: X)

Supernatural Fantasy Web Series: अगर आपको थ्रिलर, मिस्ट्री और सुपरनैचुरल कहानियां पसंद हैं, तो आपके लिए एक शानदार वेब सीरीज है 'वेडनेसडे सीजन 2'। बता दें कि टिम बर्टन के निर्देशन में बनी ये सीरीज 'दि एडम्स फैमिली' की पॉपुलर कहानी पर बेस्ड है और अब OTT पर धमाल मचा रही है।

एक रहस्य में उलझन

सीरीज 'वेडनेसडे' की कहानी वेडनेस्डे एडम्स नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक घटना के बाद स्कूल से निकाल दिया जाता है और उसे नेवरमोर एकेडमी भेजा जाता है। ये एक ऐसा स्कूल है जहां (multiple power) वाले बच्चे पढ़ते हैं। वेडनेसडे वहां खुश नहीं है और भागना चाहती है, लेकिन फिर कुछ हत्याएं होती हैं और वो एक रहस्य में उलझ जाती है।

वो अपनी जासूसी और मानसिक शक्तियों का इस्तेमाल करके 'हाइड' नाम के एक खतरनाक राक्षस को खोजने की कोशिश करती है। दरअसल 'वेडनेसडे' का पहला सीजन नेटफ्लिक्स पर सुपरहिट रहा था, और उसी उम्मीद के साथ सीजन 2 भी रिलीज किया गया है। हालांकि, इसे कुछ मिक्स रिव्यूज मिले हैं, लेकिन फिर भी ये वेब सीरीज लगातार लोगों को पसंद आ रही है और नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 लिस्ट में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

थ्रिल और मिस्ट्री का ऐसा कॉकटेल, जो हिला दे दिमाग

सीजन 2 में आईसैक नाइट नाम के एक किरदार को दिखाया गया है, जो अपने परिवार को बचाने के लिए संघर्ष करता है और एक विलेन के रूप में सामने आता है. यही इस कहानी की ताकत मानी जा रही है। पहले सीजन की मुताबिक में 'वेडनेस्डे सीजन 2' ने कई उम्मीदों को पूरा किया है और इसका क्लाइमैक्स भी काफी अच्छा है।

वेडनेसडे एक डार्क वेब सीरीज (Photo Source- X)

हालांकि, सीजन 2 को दो भागों में बांटा गया है, जिससे कहानी थोड़ी धीमी हो जाती है और पहले भाग की कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं दूसरे भाग में छोड़ दी जाती हैं। इसलिए, पहले पार्ट को देखने वालों के लिए दूसरा सीजन थोड़ा निराशाजनक हो सकता है, लेकिन फिर भी आखिरी एपिसोड काफी रोमांचक है और अब लोग इसके अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि 'वेडनेसडे' एक डार्क वेब सीरीज है, इसलिए ये बच्चों के लिए नहीं है। इस सुपरनैचुरल सीरीज में कुल 8 एपिसोड हैं और आप इसे नेटफ्लिक्स पर हिंदी में भी देख सकते हैं।

Updated on:
15 Sep 2025, 5:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब