बॉलीवुड

8 साल पहले बारिश ने मचाया था ऐसा तांडव, रातों-रात बदल गया था माहौल, रुक सकती थी Virushka की शादी

Virat Kohli and Anushka Sharma Wedding: आज से 8 साल पहले, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी में बारिश ने ऐसा तांडव मचाया था कि उनकी ड्रीम वेडिंग लगभग रूक ही गई थी। रातों-रात मौसम बदल गया और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। शादी का मंडप पूरी तरह से तहस-नहस हो गया और वेडिंग प्लानर्स को आनन-फानन में सब कुछ बदलना पड़ा…
2 min read
• •
Updated: 5 Oct 2025, 5:53 PM IST
8 साल पहले बारिश ने मचाया था ऐसा तांडव, रातों-रात बदल गया था महौल, रुक सकती थी Virushka की शादी
विराट और अनुष्का की शादी में बारिश ने मचाया था तांडव (सोर्स: X)

Virat Kohli and Anushka Sharma Wedding: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, जिन्हें प्यार से Virushka कहा जाता है, बी-टाउन के सबसे चहेते कपल में से एक हैं। 2017 में इटली में एक बेहद निजी समारोह में दोनों ने शादी की, जिसमें केवल उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। अब, सालों बाद उनकी शादी की कुछ अनसुनी बातें सामने आई हैं। बता दें कि विराट और अनुष्का की शादी के फोटोग्राफर विशाल पंजाबी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी शादी के दौरान कैसे मुश्किलें आईं और बारिश ने सब कुछ अस्त-व्यस्त कर दिया था।

Virat Kohli और Anushka Sharma की शादी के दौरान बारिश ने मचाया था तांडव

दरअसल, आधुनिका सिंह के यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए विशाल पंजाबी ने बताया कि जब वे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी शूट करने के लिए इटली पहुंचे, तो वहां लगातार बारिश हो रही थी और अंतिम समय में शादी का स्थान बदलना पड़ा था। फोटोग्राफर ने आगे बताया कि कपल की वेडिंग प्लानर उस रात बिल्कुल भी नहीं सो पाई थीं, क्योंकि वे मंडप को दूसरी जगह शिफ्ट करने में व्यस्त थीं।

कपल की वेडिंग प्लानर ( सोर्स: X)

इतना ही नहीं, विशाल ने याद करते हुए कहा, 'हमें लास्ट तक ये भी नहीं पता था कि हम वास्तव में किसकी शादी शूट करने जा रहे हैं। ये एक बेहद गोपनीय इवेंट था, जिसमें केवल 40 करीबी लोग ही शामिल हुए थे। फिर अचानक बारिश का तांडव शुरू हो गया, जिससे शादी का मंडप पूरी तरह से तबाह हो गया। वेडिंग प्लानर्स को दूसरी लोकेशन ढूंढने में बहुत मेहनत करनी पड़ी।' इसके बाद उन्होंने बताया कि देविका नारायण, जो उनकी वेडिंग प्लानर थीं, पूरी रात मंडप को शिफ्ट करने में लगी रहीं और बिल्कुल भी सो नहीं पाईं।

रातों-रात बदल गया था महौल

विराट और अनुष्का ने विशाल का पहले कोई काम नहीं देखा था, इसीलिए उन्हें अपनी वेडिंग प्लानर्स पर पूरा भरोसा था। विशाल ने आगे कहा कि, 'उन्होंने मुझे पूरी आजादी दी थी। मुझे शादी में एक खास तरह का सूफीपन महसूस हुआ। एक दैवीय आध्यात्मिकता और एक-दूसरे के लिए अटूट प्रेम था। ये एक अद्भुत अनुभव था।'

विराट और अनुष्का की शादी में बारिश ने मचाया था तांडव (सोर्स: X)

बता दें कि विशाल पंजाबी के इस खुलासे से पता चलता है कि विराट और अनुष्का की शादी में कितनी मुश्किलें आई थीं, लेकिन उन चुनौतियों का सामना करते हुए भी उन्होंने अपनी शादी को यादगार और खूबसूरत बना दिया। इससे ये पता चलता है कि उन्हें अपने वेडिंग प्लानर्स पर कितना भरोसा था और उन्होंने किस तरह से उस खास दिन को सफल बनाने में मदद की।

Updated on:
5 Oct 2025, 5:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’