बॉलीवुड

उत्तराखंड में शूटिंग के दौरान अभिनेता अर्जुन कपूर पर हुआ हमला

उत्तराखंड में शूटिंग के दौरान अभिनेता अर्जुन कपूर पर हुआ हमला
2 min read
• •
Updated: 7 Dec 2017, 7:20 PM IST
arjun kapoor
arjun kapoor

यूं तो पिछले कुछ सालों से शूटिंग लोकेशन पर मीडिया के साथ-साथ आम लोगों को भी एंट्री नहीं मिल पाती है। लेकिन जब स्टार आउटडोर लोकेशन में शूटिंग करने जाते हैं, तो टीम यूनिट चाहकर भी लोगों को सेट पर आने से नहीं रोक पाती है। हालांकि, बड़े स्टार शूटिंग पर भी अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाउंसरों का घेरा बनाकर रखते हैं, ताकि कोई उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा पाए। अब सवाल यह उठता कि फिल्मकार संजय लीला भंसाली के बाद यह दूसरी बेहद गंभीर बात है कि लोग सीधे सेट पर जाकर सितारों पर हमला करने लगे हैं।

मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो अर्जुन कपूर पर उस वक्त हमला हुआ, जब वह फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की शूटिंग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि जिस शख्स ने बर्जुन पर हमला किया, वह नशे में था और अर्जुन को गंदी-गंदी गाली दे रहा था। हांलाकि पहले तो उसने अर्जुन कपूर का बहुत बड़ा फैन बताया, लेकिन जैसे ही उसे मौका मिला, उसने अर्जुन पर हमला कर दिया। इन दिनों फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के पिथौागढ़ में चल रही है। खबर है कि सीन शूट करके अर्जुन कपूर अपने वैनिटी वैन के अंदर चले गए। इसी दौरान वह शख्स भी वैनिटी वैन के पास जा पहुंचा। उसने अर्जुन को अपना बड़ा फैन कहते हुए उनसे हाथ मिलाने की कोशिश की। अर्जुन ने जैसे ही अपना हाथ उस शख्स की ओर बढ़ाया, उसने अर्जुन का हाथ पकड़ लिया और जोर से मरोड़ दिया। अर्जुन के चिल्लाते ही सुरक्षाकर्मी उस शख्स को कब्जे में ले लिया फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उस शख्स से पूछता की कि वह अर्जुन को नुकसान क्यों पहुंचाना चाहता था, तो उसने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। हां, इतना जरूर पता चला कि वह पेशे से ड्राइवर है और नाम कमल कुमार है।

खबर है कि पुलिस ने कमल कुमार की न सिर्फ ऑल्टो कार को सीज कर दिय है, बल्कि विभिन्न धाराओं के साथ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इतना ही नहीं, जुर्माने के तौर पर 10 हजार लगाया गया है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर उस शख्स ने अर्जुन कपूर का हाथ क्यों मरोड़ा? क्या उस शख्स ने यह नशे की हालत में किया या फिर इसके पीछे कोई और मंशा है। हम आपको बता दें कि पद्मावती को लेकर विवाद जोरों पर है और पिछले दिनों अर्जुन ने भंसाली के बचाव में बहुत कुछ कहा था।

Published on: