ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी साउथ इंडियन सिनेमा इंडस्ट्री के एक्टर की फिल्म का बेस्रबी से इंतजार पूरा वल्र्ड कर रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बाहुबली प्रभास की। हालांकि, ऐसा भी नहीं कि प्रभास से पहले किसी टॉलीवुड एक्टर को तवज्जो नहीं मिली है। यकीनन, रजनीकांत , कमल हासन सरीखे सितारे हिंदी दर्शकों को खूब रास आए हैं, लेकिन प्रभास की बात ही कुछ और है। उन्हें लेकर आज युवा पीढ़ी में जो क्रेज देखने को मिलता है, इससे पहले किसी के प्रति देखने को नहीं मिला। इसक अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि प्रभास से जुड़ी हर खबर पर उनके फैंस पैनी नजर रखते हैं। इसमें कोई दोराय नहीं प्रभास एक समय में एक ही फिल्म करते हैं। बाहुबली २ के बाद वो साहो में बिजी हैं। ये फिल्म कब रिलीज होगी, इस पर अब तक परदा पड़ा हआ था, लेकिन अब इस पर से परदा उठ गया है। पत्रिका डॉट कॉम को मिली जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी और यह फिल्म अमिताभ बच्चन , आमिर खान अभिनीत ठग्स ऑफ हिंदोस्तान से क्लैश होने की पूरी संभावना है।