बॉलीवुड

2 तलाक के बाद आमिर खान ने नई गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर तोड़ी चुप्पी, Ex-Wife रीना दत्ता-किरण राव पर की टिप्पणी

आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर खुलकर बात की और कहा- 'प्यार खुद-ब-खुद हो गया'
2 min read
• •
Updated: 2 Jun 2025, 1:47 PM IST
Aamir Khan Girlfriend Gauri Spratt
आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट

Aamir Khan Girlfriend Gauri Spratt: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने बिजनेस इंफ्लुएंसर राज शमानी से बातचीत में पहली बार अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग रिश्ते की पुष्टि की। आमिर ने खुलासा किया कि यह रिश्ता प्लान नहीं था, बल्कि अचानक से जुड़ाव हुआ और दोस्ती के बाद प्यार हो गया।

गौरी से मुलाकात गलती से हुई…

आमिर ने कहा, “गौरी से मुलाकात गलती से हुई, लेकिन हम जुड़ गए और फिर प्यार हो गया। पहले मुझे लगता था कि इस उम्र में कौन मिलेगा, लेकिन थेरेपी से मुझे समझ आया कि खुद से प्यार करना ज़रूरी है। मैंने खुद को बेहतर बनाया।”

उन्होंने अपने दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव से अपने मजबूत रिश्ते की भी बात की। आमिर ने कहा कि भले ही अब हम तीनो पति-पत्नी नहीं हैं, लेकिन वे हमेशा परिवार का हिस्सा रहेंगे। “हम आज भी साथ में फाउंडेशन के लिए काम करते हैं। हमारे बीच आज भी सच्चा प्यार और अपनापन।

आमिर ने यह भी साझा किया कि तलाक के बाद भी किरण राव के साथ उनका गहरा रिश्ता बना रहा। “लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के दौरान हम लद्दाख में एक फेस्ट में डांस कर रहे थे, वीडियो वायरल हुआ और लोग सवाल करने लगे, लेकिन हम दोनों एक-दूसरे को बहुत सपोर्ट करते हैं,”

बता दें, आमिर ने 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी और 2002 में तलाक लिया। फिर 2005 में किरण राव से शादी की और 2021 में अलग हो गए। अब आमिर की जिंदगी में गौरी स्प्रैट की एंट्री हुई है।

आमिर खान को शादी का है पछतावा

आमिर खान ने इंटरव्यू में आगे कहा कि रीना दत्ता संग उनकी शादी काफी जल्दी में हो गई थी, और अब उन्हें इस पर पछतावा होता है। आमिर ने कहा, "मैंने जिंदगी में सिर्फ एक नहीं, कई गलतियां की हैं। आज जो मैं हूं, उसमें मेरी सफलताओं के साथ-साथ मेरी गलतियों का भी बड़ा योगदान है।”

“रीना और मैंने बहुत छोटी उम्र में शादी कर ली थी। मैं 21 साल का था और रीना सिर्फ 19 साल की थीं। आज पीछे मुड़कर देखता हूं, तो लगता है कि वो फैसला जल्दबाजी में लिया गया था।"

Updated on:
2 Jun 2025, 1:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
उत्तराखंड विवाद के बाद दलेर मेहंदी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मिका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’