
कहना गलत नहीं होगा की इन दिनों अगर कोई बड़े पर्दे पर झंडे गाड़ रहा है तो वो है बाजीराव रणवीर सिंह। इन दिनों रणवीर सिंह की डिमांड पूरे बॅालीवुड में सबसे ज्यादा है। बड़े-बड़े डायरेक्टर से लेकर प्रोड्यूसर तक हर कोई उनको अपनी फिल्म में लेने का इंतजार कर रहा है। बता दें इस कतार में अब बॅालीवुड के मिस्टर पर्फेशनिस्ट भी जुड़ चुके हैं। जी हां खबर आ रही हैं कि वो आमिर खान अपनी आने वाली राकेश शर्मा बायोपिक फिल्म में रणवीर को अहम किरदार निभाने के लिए साइन करने वाले हैं।
डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार इन दिनों आमिर खान और रणवीर सिंह एक दूसरे से काफी नजदीक आ गए हैं। रणवीर सिंह को इस सोमवार आमिर खान के घर के बाहर देखा गया, जहां सिद्धार्थ रॉय कपूर भी मौजूद थे। खबर के अनुसार, -आमिर खान चाहते हैं कि रणवीर सिंह उनकी आने वाली राकेश शर्मा बायोपिक फिल्म सैल्यूट में एक अहम किरदार निभायें। जिसको सिद्धार्थ रॉय कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
अगर ऐसा होता है तो यह पहला मौका होगा जब रणवीर सिंह, आमिर खान के साथ किसी फिल्म में दिखाई देंगे। हालांकि यह देखने वाली बात होगी कि अगर फिल्म में लीड किरदार आमिर खान निभा रहे हैं तो रणवीर सिंह को कौन से किरदार के लिए अप्रोच किया जाएगा।
फिलहाल तो रणवीर सिंह की पद्मावती रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के बाद रणवीर रोहित शेट्टी की नई फिल्म में काम करेंगे और कपिल देव की बायोपिक फिल्म में भी उनके नाम हो गई है। इनके अलावा भी रणवीर ने कई प्रोजेक्ट साइन कर रखे हैं।
फिल्म पद्मावती में रणवीर सिंह पद्मावती के प्यार में पागल खलनाक आशिक अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में उस किरदार में घुसने के लिए रणवीर ने अपनी जी जान लगा दी। सुनने में आया था की इस रोल के लिए उन्होंने खुद को अपने अपार्टमेंट में हफ्तों तक बंद रखा, ताकि वो अपना दिमाग इस किरदार के लिए तैयार कर सकें।
कहा जा रहा है की इस किरदार के चलते रणवीर अपने असली व्यक्तित्व को पूरी तरह से भूलते जा रहे हैं। वे उस किरदार से बाहर नहीं आ पा रहे। इस वजह से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। खबरों की माने तो इस फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह घायल हो गए थे। दरअसल युद्ध का सीन चल रहा था, जिस समय रणवीर के सिर पर गहरी चोट आ गई। हांलाकि बाद में रणवीर सिंह सेट पर ठीक होकर लौट आए और शूटिंग भी पूरी की। पर इस चोट ने संजय के इस सीन को हिट बना दिया। रणवीर सिंह का घायल होना फिल्म के लिए फाएदेमंद रहा। जी हाँ, क्लाइमेक्स में रणवीर सिंह को खूब क्रोधित और भयंकर दिखाया जाना था। चोट लगने के बाद रणवीर को सिर में इतना दर्द हो रहा था कि उनके चेहरे पर सुजन आ गई थी। जिसका पूरा का पूरा फायदा संजय लीला भंसाली ने उठाया। क्लाइमेक्स में आप जब रणवीर सिंह का चेहरा देखेंगे तो आपको कई घाव नज़र आएँगे, उसमे से एक घाव का निशान असली है।
बता दें पद्मावती इस साल 1 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में शाहीद कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाएंगे।