30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पद्मावती के पहले गाने का हो गया है ऐलान, पहली बार राजपुताना अंदाज में घूमर करती नजर आई दीपिका…

पद्मावती के पहले गाने का हो गया है ऐलान, पहली बार राजपुताना अंदाज में घूमर करती नजर आई दीपिका...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 25 Oct 2017, 3:09 PM IST

deepika padukone in padmavati

deepika padukone in padmavati

आज फिल्म पद्मावती और दीपिका के फैन्स के लिए एक खुशी की खबर मिली है। सुनने में आया है की आज पद्मावती का पहला गाना घूमर रिलीज होने वाला है। यह गाना दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया है। खबरों की माने तो ये गाना संजय लीला भंसाली की सभी फिल्मों में सबसे ज्यादा चैलेंजिंग गाना साबित हुआ है। दीपिका के लिए भी घूमर अब तक के मोस्ट चैलेंजिंग डांस में से एक है। इस गाने को सिंगर श्रेया घोसाल ने गाया है।

फिल्म का म्यूजिक खुद निर्देशक संजय लीला भंसाली ने दिया है। इस गाने में दीपिका का लुक आकर्षित करने वाला है। कुछ देर पहले ही इस गाने में उनका लुक जारी किया गया है। इस अंदाज में यकीनन दीपिका राजपूत रानी से कम नहीं लग रही।

वैसे हमेशा से ही सजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों में कलाकारों के गेटअप और हैवी सेट डिजाइन के लिए मशहूर हैं। इस गाने में दीपिका का लुक काफी अट्रेक्टिव नजर आ रहा है। इस राजपुताना ड्रेस में वे बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस गाने के लिए दीपिका ने हैवी ज्वैलरी और भारी भरकम कॉस्टयूम पहना हुआ है।

बता दें इस फिल्म के लिए दीपिका ने करीब 20 किलो के जेवर पहने हैं। बताया जा रहा है की उनके दुपट्टे का वजन ही 4 किलो है। जरी के काम की वजह से वजन ज्यादा बड़ गया है।

रानी पद्मिनी के किरदार में ढ़लने के लिए दीपिका को लगभग १ घंटा लगता था। साथ ही उन्हें कम से कम मेकअप दिया जाता था। उनका राजपूताना शाही अंदाज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है.

हाल में जब दीपिका से उनके गाने घूमर को लेकर बात की गई तो उन्होंने बताया की,- संजय सर के द्वारा दिया हुआ यह अबतक का सबसे मुश्लिक सॉन्ग सीक्वेंस रहा है। फिल्म की शूटिंग इस गाने के साथ शुरू हुई और मैं उस दिन को कभी नहीं भुला सकती। ऐसा लगा मानो पद्वमावती की आत्मा मेरे शरीर में आ गई हो। यह फीलिंग मुझे अभी भी महसूस होती है और सालों तक मुझे यह याद रहने वाला है।

इस डांस सीक्वेंस को दीपिका ने मशहूर घूमर एक्सपर्ट ज्योति डी तोमर से सीखा हैं, ज्योति घूमर स्कूल चलाती है। इस गाने में दीपिका ने 66 बार घुमाव लिए।

इस डांस सीक्वेंस को दीपिका ने मशहूर घूमर एक्सपर्ट ज्योति डी तोमर से सीखा हैं, ज्योति घूमर स्कूल चलाती है। इस गाने में दीपिका ने 66 बार घुमाव लिए। बता दें, घूमर राजस्थान का लोक नृत्य है। जिसे राजस्थानी महिलाएं खास मौकों पर परफॉर्म करती हैं। नई नवेली दुल्हन अपने ससुराल में प्रवेश करने के दौरान घूमर डांस करती है।