
Audiences reading their history before the release of Padmavati Movie
अलीगढ़। मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पद्मावती' का विरोध तेज होता जा रहा है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा इस फिल्म पर रोक लगाने की मांग कर रही है। अलीगढ़ में मंगलवार को क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और मनोरंजन कर अधिकारी को रोक लगाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
करणी सेना ने भी किया विरोध
इससे पहले राजस्थान में राजपूतों की करणी सेना ने भी फिल्म 'पद्मावती' का विरोध किया है । आरोप है कि इस फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है। क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा है कि अलीगढ़ में किसी भी सिनेमा हॉल में इस फिल्म को नहीं चलने देंगे। अगर फिल्म रिलीज होती है तो क्षत्रिय संगठन विरोध करेंगे और किसी भी हद तक जा सकते हैं।
क्षत्रियों को बदनाम करने की साजिश
क्षत्रिय संगठन ने कहा कि हम रानी पद्मावती से संबंधित इतिहास लोगों को मुहैया करायेंगे। संगठन के लोगों ने कहा कि क्षत्रिय समाज को बदनाम करने का काम किया जा रहा है। अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण से पहले ही पद्मावती ने 16 हजार नारियों के साथ जौहर कर लिया था। फिर अलाउद्दीन खिलजी के साथ रानी पद्मावती की रोमांस कैसे फिल्माया जा सकता है। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री क्षत्रियों को बदनाम कर रही है। वे लोग इसका विरोध करेंगे। किसी भी कीमत पर फिल्म चलने नहीं देंगे।
एक दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
दीपिका पादुकोण , रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती की भूमिका मे नजर आएंगी। वहीं शाहिद कपूर राजा रावल रत्न सिंह के किरदार में नजर आएंगे। जबकि रणवीर सिंह फिल्म में नेगेटिव रोल अलाउद्दीन खिलजी के रोल में दिखाई देंगे। जहां दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं क्षत्रिय समाज विरोध कर रहा है।
Updated on:
24 Oct 2017, 3:39 PM IST
Published on:
24 Oct 2017, 3:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.