बॉलीवुड

भाई दूज के मौके पर Ira Khan ने भाई जुनैद का पुराना वीडियो किया शेयर, पोस्ट में की जमकर तारीफ

एक्टर आमिर खान ( Aamir Khan ) की बेटी इरा खान ( Ira Khan ) ने सोशल मीडिया पर भाई दूज ( Bhai Dhooj 2020 ) के मौके पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। इरा ने भाई जुनैद खान का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने उनकी खूब तारीफ की है।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2020, 5:09 PM IST
Aamir Khan Daughter Ira Khan Shared Emotional Post For Her Brother
Aamir Khan Daughter Ira Khan Shared Emotional Post For Her Brother

नई दिल्ली। अभिनेता आमिर खान ( Aamir khan ) की बेटी बेशक फिल्मों से दूर हों, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज से लोगों को हैरान करती हुईं दिखाई देती हैं। वहीं आज पूरे देशभर में भाई दूज ( Bhai Dhooj 2020 ) का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर इरा ने भाई जुनैद खान ( Junaid Khan ) के लिए सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट शेयर की है। इरा ने भाई के नाटक का एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें जुनैद पेंटिग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इरा खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Ira Khan Instagram Account ) पर भाई जुनैद के नाटक का वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए इरा ने कैप्शन में लिखा है कि "वह कहना तो बहुत कुछ चाहती हैं, लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह यह सब बातें कैसे कहें। वह अपनी फीलिंग्स शेयर नहीं कर पा रही हैं। वह जुनैद जैसे भाई को पाकर हमेशा ईश्वर का शुक्रिया अदा करती हैं। इरा ने अपनी पोस्ट में बताया कि जुनैद एक सबसे अच्छे भाई हैं। उनकी लाइफ में उनकी एक खास जगह है। दोनों ने कई सालों तक अलग रहकर भी काम किया। वीडियो के बारें में इरा ने बताया कि वह जब उनसे प्ले के दौरान मिली तो जुनैद ने बताया कि बैकस्टेज उन्हें इरा की जरुरत है। वह उस प्ले में काम कर रहे थे। बता दें इस प्ले का नाम अ फार्मिंग स्टोरी था।"

इरा पोस्ट में आगे कहती हैं कि "वह जुनैद को काम करते हुए जब भी देखती हैं तो उन्हें बेहद ही अच्छा महसूस होता है। वह हमेशा उन्हें एहसास दिलाते हैं कि वह एक भाई के अलावा और भी बहुत कुछ हैं। उन्हें अपने भाई को देखकर काफी गर्व होता है।" अंत में इरा कहती हैं कि "वह कभी ऐसी बातें जुनैद से कभी नहीं कहेंगी। वह कहती हैं कि जिंदगी में मौजूद लोगोें की तारीफ के लिए वक्त निकाले क्योंकि वह भी इसके लायक हैं और आप भी।" इरा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन