बॉलीवुड

बॉलीवुड के इतिहास में पहली बार इस तरह होगा किसी फिल्म का प्रमोशन, आमिर खान गधे पर बैठकर…

अब गधे पर बैठकर गूगल मैप के जरिए रास्ता बताएंगे आमिर खान
2 min read
Nov 02, 2018
aamir khan google map
aamir khan google map

बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों को हिट कराने के लिए प्रमोशन के नए-नए तरीके ढूंढते हैं। अब आमिर खान भी अपनी फिल्म का प्रमोशन नए अंदाज में करते नजर आएंगे। बता दें कि आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिलहाल वे अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उन्होंने फिल्म प्रमोशन का एक नायाब तरीका निकाला है। इसके लिए फिल्म की टीम ने गूगल मैप के साथ मिलकर एक अनोखी योजना बनाई है।

गूगल मैप पर नजर आएंगे आमिर
आजकल स्मार्टफोन का दौर है और लोग ट्रैवल करने के दौरान गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आमिर खान गूगल मैप के जरिए लोगों को रास्ता बताएंगे। बता दें कि फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' में आमिर खान 'फिरंगी मल्लाह' की भूमिका में हैं। गूगल मैप पर भी आमिर गधे पर बैठे हुए अपने किरदार में नजर आएंगे और लोगों को रास्ता बताएंगे।

भारत में पहली बार:
प्रमोशन का यह एक नायाब और अनूठा तरीका है। भारत में पहली बार ऐसा होगा कि किसी फिल्म का पात्र गूगल मैप पर नजर आएगा। आजतक बॉलीवुड में किसी ने भी इस तरह से फिल्म का प्रमोशन नहीं किया है। प्रमोशन का यह तरीका फिल्म की मार्केटिंग के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। गूगल मैप्स की प्रोडक्ट मैनेजर नेहा वाइकर ने इस बारे में कहा, 'भारत में पहली बार, हम सभी के स्मार्टफोन पर भारत-विशिष्ट अनुभव लाने के लिए वास्तव में उत्सुक हैं।'

5000 से अधिक स्क्रीन्स पर होगी रिलीज:
फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' दीवाली के मौके पर बड़े पैमाने पर रिलीज होने जा रही है। भारत में यह फिल्म 5000 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी, जिनमें से 4500 से कुछ अधिक स्क्रीन्स सिर्र्फ हिंदी भाषा के लिए होंगी, जबकि बाकी स्क्रीन्स तमिल और तेलुगु भाषा के लिए होंगी। बता दें कि आमिर और अमिताभ बच्चन ने तेलुगु और तमिल में भी फिल्म को वीडियो बनाकर प्रमोट किया है।

Published on:
02 Nov 2018 03:47 pm
Also Read
View All
अर्चना पूरन सिंह ने शादी के लिए ‘हां’ करने से पहले रखी थी परमीत सेठी के सामने शर्त, आज भी करती हैं उसे फॉलो

“छात्रों का दर्द सही, पर देशद्रोहियों के साथ खड़ा नहीं हो सकता” मनोज मुंतशिर का तीखा बयान, बोले- नहीं जाऊंगा जंतर-मंतर

‘मैं गुस्से से खौल रहा हूं’, नसीरुद्दीन शाह, जंतर-मंतर बवाल और NEET पेपर लीक पर भड़के और छात्रों का किया समर्थन

‘लोगों ने मुझे बस सिगरेट और साड़ी में देखा’, इंडस्ट्री में एक ही तरह के रोल मिलने पर छलका माही गिल का दर्द

रेखा के साथ उत्सव फिल्म की शूटिंग पर शेखर सुमन का खुलासा, बोले- ‘उन्होंने कभी नहीं कहा, मुझे यहां-वहां मत छुओ’