22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानें कौन है कश्मीर का ये लड़का ? ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ में निभाने जा रहा अहम किरदार

फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के एक और एक्टर का नाम सामने आ रहा है, जो इस फिल्म से बॅालीवुड में डेब्यू करेंगे।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Nov 02, 2018

thugs of hindostan kashmiri model Bilal Hossein Muhammad story

thugs of hindostan kashmiri model Bilal Hossein Muhammad story

बॅालीवुड स्टार आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख अहम किरदारो में नजर आएंगे। इसी के साथ अब फिल्म के एक और एक्टर का नाम सामने आ रहा है, जो इस फिल्म से बॅालीवुड में डेब्यू करेंगे। इनका नाम है- बिलाल होसेन मोहम्मद।

बता दें बिलाल नए कश्मीर के सोपोर के रहने वाले हैं। 30 वर्षीय बिलाल ‘ठग ऑफ हिन्दुस्तान’ में एक ठग का रोल निभाते दिखाई देंगे।

बिलाल पिछले एक दशक से एक्टिंग में कॅरियर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। अपने लंबा कद और अच्छे चेहरे के साथ-साथ उनका कश्मीरी लहजे में बोलना इस फिल्म के लिए बिलकुल फिट बैठ रहा था। इसी कारण बिलाल को फिल्म में कास्ट किया गया।

हाल में बिलाल ने बातचीत को दौरान कहा, ‘मुझे फिल्म मेकिंग का कोई आइडिया नहीं था। मुझे पता नहीं था कि कहां से शुरू करना है। कहीं फीस बहुत ज्यादा थी। तो कहीं मैं फॉर्म भरने से चूक गया। एक जगह मैं क्वालिफाई ही नहीं कर सका। इसके बाद मैंने मुंबई जाने का फैसला किया। मेरे लिए टर्निंग प्वाइंट तब आया जब मुझे लाइव वॉयर में आमिर खान स्कॉलरशिप मिली।’

उन्होंने आगे कहा, ‘एक्टिंग मेरे लिए जुनून की तरह है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि किसी दिन आमिर खान के साथ एक्टिंग करूंगा जैसे कि इस फिल्म में कर रहा हूं। ये ठीक है कि मेरा कोई बहुत अहम रोल नहीं है लेकिन मैंने शुरू से आखिर तक एक्शन दृश्यों में हिस्सा लिया।’







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग