
thugs of hindostan complaint against aamir khan in court
बॅालीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'ठग्स आफ हिंदुस्तान' कानूनी विवाद में फंसती नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में फिल्म 'ठग्स आफ हिंदुस्तान' के निर्माता, निर्देशक व अभिनेता आमिर खान के खिलाफ जाति विशेष को अपमानित कर मानहानि करने एवं भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि अदालत मुकदमा दायर कराने वाले अधिवक्ता हंसराज चौधरी को गवाही के लिए 12 नवंबर को बुलाएगी।
दरअसल, ये पूरा मामला फिल्म का टाइटल बदलने एवं मल्लाह के पहले फिरंगी शब्द हटाने को लेकर है। ल्लाह के पहले फिरंगी सम्बन्धी ज्ञापन दो दिन पहले निषाद समाज के लोगों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा था।
आमिर खान की फिल्म 'ठग्स आफ हिंदुस्तान' एक अंग्रेजी उपन्यासकार के उपन्यास पर आधारित है जो आजादी के पूर्व आजादी के दीवानों को आतंकवादी ठग आदि शब्द कहते थे। फिल्म में 1795 की घटना दिखाई गई है। अधिवक्ता हंसराज चौधरी ने 'ठग्स आफ हिंदुस्तान' फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा, निर्देशक विजय कृष्णा, अभिनेता आमिर खान के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।
उनके अलावा 30 अक्टूबर को प्रदीप निषाद, बृजेश निषाद, संजीव नागर, मनोज नागर ने मुकदमाी के आवास पर सोशल मीडिया पर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' का ट्रेलर देखा जिसमें मल्लाह जाति को फिरंगी मल्लाह शब्दों से संबोधित कर अपमानित किया गया है।
मुकदमे में कहा गया है कि फिल्म की कहानी केवल कानपुर जिले की है, फिर टाइटल 'ठग्स आफ हिंदुस्तान' रखना फिल्मकारों की दुर्भावना दर्शाता है। फिल्म में आमिर खान को फिरंगी मल्लाह से संबोधित किया गया है। फिल्मकार जानते हैं कि विरोध पर फिल्म ज्यादा चलेगी। विरोध न होने पर लोग निषाद-मल्लाह को ठग व फिरंगी समझेंगे।
Updated on:
1 Nov 2018, 12:34 PM IST
Published on:
1 Nov 2018, 12:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.