17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोलियां नहीं संभाल पाएगा… Gippy Grewal को जान से मारने की मिली धमकी, ऑडियो मैसेज से मचा हड़कंप

Gippy Grewal Receives Death Threat From Goldy Brar: पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उन्हें एक ऑडियो कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। इंटरनेट पर इस मैसेज ने हड़कंप मचा दिया है।

2 min read
Google source verification
Gippy Grewal Receives Death Threat From Goldy Brar audio message viral on social media

गिप्पी ग्रेवाल को मिली जान की धमकी

Gippy Grewal Threat Call: पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे गिप्पी ग्रेवाल एक बार फिर गैंगस्टरों के निशाने पर हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताने वाला एक शख्स गिप्पी ग्रेवाल को सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया। लोग डर गए और अपने फेवरेट सिंगर के बारे में पूछने लगे।

गिप्पी ग्रेवाल को मिली जान की धमकी (Gippy Grewal Threat Call)

वायरल हो रहे इस ऑडियो में कॉल करने वाला शख्स बेहद आक्रामक लहजे में बात कर रहा है। वह गिप्पी से कह रहा है कि "तुम्हें पहले भी कई मैसेज भेजे गए थे, लेकिन तुमने कोई जवाब देना जरूरी नहीं समझा। शायद तुम मैसेज को इग्नोर कर सकते हो, लेकिन जब गोलियां चलेंगी, तो उनकी आवाज को इग्नोर नहीं कर पाओगे।" कॉल करने वाले ने मोहाली का जिक्र करते हुए इशारों-इशारों में गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। हालांकि, इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस का क्या है कहना?

इस मामले पर मोहाली पुलिस भी नजर बनाए हुए है। डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि फिलहाल गिप्पी ग्रेवाल या उनके परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही पुलिस को कोई शिकायत मिलती है, मामले की गहराई से जांच की जाएगी और उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुराना है धमकियों का सिलसिला

गिप्पी ग्रेवाल के लिए गैंगस्टरों की धमकियां कोई नई बात नहीं हैं। नवंबर 2023 में कनाडा के वैंकूवर स्थित उनके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। उस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने लेते हुए कहा था कि सलमान खान से करीबी संबंध रखने की वजह से उन्हें निशाना बनाया गया है। इससे पहले साल 2018 में भी गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने उनसे रंगदारी (Extortion) मांगी थी।

हर बार की तरह इस बार भी सवाल यही उठता है कि आखिर कब तक पंजाब के कलाकार इन खूंखार गैंगस्टरों के साए में जीने को मजबूर रहेंगे। फिलहाल गिप्पी के फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं।