बॉलीवुड

पहले आधी रात को हाथ जोड़कर जनता से मांगी माफी फिर सुबह डिलीट किया पोस्ट, आमिर खान पर झल्लाए यूजर्स

आमिर खान (Aamir Khan) की ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही। फिल्म से बॉलीवुड में पड़े हिट फिल्मों के सूखे को खत्म करने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन ये औंधे मुंह गिर गई। इसपर हाल ही में अभिनेता ने आधी रात को वीडियो शेयर कर माफी भी मांगी थी, लेकिन अब उन्होंने ये वीडियो डिलीट कर दिया है।

less than 1 minute read
Sep 01, 2022
aamir khan deletes his apology video for laal singh chaddha after troll on social media
aamir khan deletes his apology video for laal singh chaddha after troll on social media


आमिर खान प्रोडक्शन (Aamir Khan) की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया था जिसमें उन्हंने जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगी थी, लेकिन अब वो ट्वीट डिलीट कर दिया गया है। ट्वीट के साथ उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होने कहा था कि हम सब इंसान हैं और गलतियां हमसे ही होती हैं। कभी बोलने से कभी हरकतों से कभी अनजाने में कभी गुस्से में कभी मजाक में कभी नहीं बात करने से। अगर मैंने किसी भी तरह से आपका दिल दुखाया हो तो मैं मन वचन काया से आपसे माफी मांगता हूं।

इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें फिर से घेरना शुरू कर दिया था जिसके बाद उन्होंने ये पोस्ट डिलीट कर दी है। पोस्ट डिलीट करने के बाद यूजर्स का गुस्सा और भड़क गया है और वो एक्टर को खरी खटी सुना रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर #aamirkhna ट्रेंड करने लगा है।

आपको बता दें कि इस फिल्म में आमिर के साथ एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के साथ साउथ एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) भी नजर आए। खास बात ये है कि चैतन्य ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। ये फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई हॉलीवुड मूवी ‘फॉरेस्ट गंप’ की रीमेक है।

Published on:
01 Sept 2022 03:01 pm