बॉलीवुड

3 इडियट्स मूवी में शॉट देने से एक घंटे पहले आमिर खान ने पी थी शराब, आर. माधवन ने किया खुलासा

आमिर खान (Aamir Khan ) की मूवी 3 इडियट्स को लेकर आर.माधवन (R.Madhavan) ने एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक सीन करने के लिए उन सभी ने 1 घंटे पहले शराब पी थी। आइए जानते हैं पूरा किस्सा।
2 min read
• •
Mar 17, 2024
Aamir Khan drank alcohol  in 3 idiots

आमिर खान (Aamir Khan) की मूवी 3 इडियट्स (3 Idiots) उन फिल्मों में से है, जिन्होंने दर्शकों के दिल पर अपनी छाप छोड़ दी है। तीन दोस्तों की इस कहानी को लोगों ने खूब पसंद किया। अब एक्टर और डायरेक्टर आर. माधवन (R.Madhavan) ने फिल्म 3 इडियट्स के एक यादगार सीन को फिल्माने के पीछे की कहानी को याद करते हुए एक खुलासा किया है।

आर. माधवन ने बताया कि फिल्म के शराब पीने वाले सीन को फिल्माने से पहले सच में सभी ने शराब पी थी। माधवन ने कहा कि वह वास्तव में उस दिन सेट पर नशे में थे, ऐसा किसी और के नहीं बल्कि फिल्म के स्टार आमिर खान के कहने पर हुआ था। एक साक्षात्कार में, माधवन ने कहा कि आमिर ने कहा था कि नशे में होने का नाटक करके शांत रहने की तुलना में नशे में रहना हमेशा बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें: ‘शैतान’ के काले जादू के आगे सभी बेबस, 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार

पॉडकास्ट इंटरव्यू में माधवन ने सीन के बारे में बात करते हुए बताया कि हमें 9 बजे शूटिंग करनी थी, इसलिए आमिर ने प्लान बनाया कि हम लोग 8 बजे से शराब पीना शुरु कर देंगे। हम 8:30 से 8:45 के बीच तीन चार पैग बना चुके थे। लेकिन लाइट बंद हो जाने के कारण उन्होंने कहा हमारे पास 2 घंटे अभी और बचे है। हम नशा कम नहीं करना चाहते थे। लेकिन जब शॉट देने की बारी आई तो हमें लगा हम बिल्कुल सामान्य हैं। सिवाय इसके कि हमें इस बात का एहसास नहीं था कि हमें लाइनें देने में घंटों लग रहे थे।

Published on:
17 Mar 2024 10:49 am
Also Read
View All
कैसी है टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस बलोच की हालत? बेटे से मिलने हॉस्पिटल पहुंची मां, पुलिस ने भी दी अहम जानकारी

‘2 लड़के उतरे और गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी! टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वालो पर चश्मदीद का खुलासा, बताया किसे लगी गोली

फायरिंग के तुरंत बाद टाइगर श्रॉफ ने उठाया था बड़ा कदम, ड्राइवर को उतारकर खुद संभाली कार की कमान, वीडियो आया सामने

‘मेरा करियर 20 साल पहले खत्म हो जाता’, क्रिकेटर ना बनने पर सैफ अली खान ने दिया बयान, बोले- ज्यादा पढ़ा-लिखा भी नहीं हूं

‘मैं दुबई में मजे कर रही हूं’, गैर जमानती वारंट जारी होते ही भारत छोड़कर चली गईं राखी सावंत? बोलीं- मेहनत कर रही हूं