7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shaitaan Box Office Day 8: ‘शैतान’ के काले जादू के आगे सभी बेबस, 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार

Shaitaan Box Office Day 8: अजय देवगन की मूवी शैतान लगातार बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। मूवी ने पहले सप्ताह में तगड़ा कलेक्शन किया है। आइए इसके आठवें दिन के कलेक्शन के बारे में जानते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
shaitaan_box_office_collection_day 8

Shaitaan Box Office Day 8: अजय देवगन की शैतान का जादू बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। मूवी ने एक हफ्तों में तगड़ा कलेक्शन कर लिया है। अजय देवगन के साथ आर.माधवन की अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

काले जादू पर बनी इस हॉरर थ्रिलर फिल्म ने अजय देवगन की 5 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस मूवी ने अजय की एक्शन जैक्सन, दृश्यम, बादशाहो, रनवे 34, थैंक गॉड जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आइए अब जानते हैं इस शुक्रवार को मूवी ने कितना कलेक्शन किया है।

यह भी पढें: ‘शैतान’ का दिखा आतंक, 1 हफ्ते में अजय देवगन ने तोड़े अपनी शानदार 5 फिल्मों के रिकॉर्ड


Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक अजय देवगन और आर. माधवन की फिल्म ने आठवें दिन 15 मार्च को 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब तक फिल्म ने कुल 84.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। । इसी के साथ फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार है। मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि मूवी जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।