Shaitaan Box Office Collection Day 7: अजय देवगन की फिल्म शैतान ब्लॉकबस्टर साबित हो गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस हॉरर थ्रिलर फिल्म में आर.माधवन की एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है। अब इस फिल्म से 1 हफ्ते में ही अजय देवगन ने खुद के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए है। एक्टर ने गुरुवार को तूफानी कमाई करते हुए अपनी 5 फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दी है। चलिए जानते हैं शैतान ने किस-किस फिल्म के रिकॉर्ड तोड़े हैं...