बॉलीवुड

‘लगान’ के 21 साल बाद Aamir Khan ने फिल्म में ढूंढ निकाली ये बड़ी गलती, क्या आपने किया गौर?

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चा में ने हुए हैं। एक्टर जोर शोर से फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। आए दिन एक्टर किसी न किसी इवेंट में नजर आ जाते हैं। आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उनकी कल्ट फिल्मों में से एक लगान को खूब पसंद किया जाता है, लेकिन आमिर खान ने अब इस फिल्म में भी खामी ढूंढ निकाली है।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2022, 11:47 AM IST
aamir khan points out at big mistake in lagaan
aamir khan points out at big mistake in lagaan

आमिर खान की फिल्म 'लगान' को उनकी सबसे बेहतरी फिल्म माना जाता है। यह फिल्म देश की तरफ से ऑस्कर में भी भेजी गई थी, लेकिन मिस्टर परफेक्शनिस्ट को इसमें भी गलती नजर आ गई है।

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में आमर ने बताया कि फिल्म में सूखा दिखाया गया है। कहीं से मतलब नहीं बनता है कि कैरेक्टर को क्लीन शेव दिखाया जाए अगर गांव में सूखा पड़ा है तो बंदा रोज शेव कैसे करेगा। आमिर से सवाल किया गया कि अगर लगान का रीमेक बनाना पड़े तो आज के समय के हिसाब से वो क्या चेंज करेंगे? जिसपर आमिर ने जवाब दिया- ''मैं आशुतोष से फिर से गुजारिश करूंगा कि भुवन के कैरेक्टर को क्लीन शेव ना दिखाएं। मैंने तब भी उनसे रिक्वेस्ट की थी। मैंने कहा था कि यहां पानी नहीं है. यहां बारिश भी नहीं हो रही है। लोग जूझ रहे हैं और ये लड़का हर रोज शेव करता है। उसके पास कोई सीक्रेट पानी का सप्लाई है?''

एक्टर ने आगे बताया कि ''मेरे लिए ये जरूरी नही था, लेकिन आशुतोष ने जोर दिया कि नहीं कैरेक्टर के लिए क्लीन शेव रहना जरूरी है वो मुझे उसी लुक में देखना चाहते थे तो अगर मुझे वापस लगान करने को मिले तो मैं इस बार जरूर दाढ़ी को बढ़ने दूंगा।''

'लगान' 2001 में रिलीज हुई थी और इसे आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में आमिर ने भुवन का किरदार निभाया था। फिल्म को खूब सराहना मिली थी। उन दिनों फिल्म का बजट 25 करोड़ था। तब इसने बॉक्स ऑफिस पर 66 करोड़ की कमाई की थी। वहीं अब आमिर की फिल्म Laal Singh Chaddha थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार है। आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) इसी महीने 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में इन दोनों कलाकारों के अलावा साउथ एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) भी कैमियो किरदार में नजर आने वाले है। ये उनकी पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म होगी। बता दें कि आमिर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' साल 1994 में हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स (Tom Hanks) की फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' (Forrest Gump) का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित किया जा रहा है।

Published on: