बॉलीवुड

तो इस दिन एक्टिंग से सन्यास ले लेंगे आमिर खान, नहीं दिखेंगे फिल्मों में, करेंगे यह काम!

आमिर ने एक्टिंग से सन्यास लेने के बारे में कहा,'मैं अभी कह सकता हूं कि मैंने अपना कॅरियर बतौर एक्टर
2 min read
Mar 17, 2019
Aamir khan
Aamir khan

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने हाल में अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। बर्थडे के मौके पर आमिर ने मीडिया से बातचीत की। इसी दौरान उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की भी घोषणा की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वे किसी दिन एक्टिंग को अलविदा कह देंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,'मेरा झुकाव फिल्म मेकिंग में रहा है। मैंने संयोगवश 'तारे जमीन पर' डायरेक्ट की थी। मुझे फिल्म मेकिंग और एक्टिंग दोनों ही पसंद है। लेकिन, मैं दोनों काम एक साथ नहीं कर सकता हूं।

आमिर ने एक्टिंग से सन्यास लेने के बारे में कहा,'मैं अभी कह सकता हूं कि मैंने अपना कॅरियर बतौर एक्टर शुरू किया था और यही मुझे रोमांचित करता है। मुझे जब लगेगा कि मैं अब एक परिपक्व फिल्ममेकर बन गया हूं तो मैं एक्टिंग करना छोड़ दूंगा। फिलहाल मैं एक्टिंग नहीं छोड़ सकता हूं। ऐसे में मैं अपने अंदर छिपे डायरेक्टर को शांत कर देता हूं।'

साथ ही उन्होंने हॉलीवुड में एक्टिंग के बारे में कहा कि वे दुनिया के किसी भी हिस्से में काम करने के लिए तैयार हैं बशर्ते उन्हें अच्छा मौका मिले। उन्होंने कहा कि फिल्म अच्छी होनी चाहिए औश्र एक्साइट करनी चाहिए। इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो किस देश से है।

Published on:
17 Mar 2019 01:13 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा