बॉलीवुड

‘लव-जिहाद कर पत्नी को छोड़ दिया’, 3 शादी के बाद आमिर खान को लोगों ने किया ट्रोल

Aamir Khan: कौन बनेगा करोड़पति 18 के नए प्रोमो में आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' का प्रमोशन करने पहुंचे। ऐसे में एक्टर को लोगों ने उनकी तीसरी शादी पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
3 min read
Aug 09, 2026
Aamir khan trolled over third marriage netizen said marriage love jihad kbc

Aamir Khan Trolled: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की है। जिसे सोशल मीडिया पर लव जिहाद का नाम दिया गया। अब लोग उन्हें ट्रोल कर उनकी चौथी शादी के बारे में पूछ रहे हैं। हाल ही में अभिनेता टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के सेट पर पहुंचे। शो का प्रोमो आउट हो चुका है। इसमें आमिर खान के साथ सनी देओल भी नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो को देखकर ही लोगों ने एक्टर को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

'कौन बनेगा करोडपति' जल्द अपना 18वां सीजन लेकर आ रहा है। इसी दौरान आमिर खान और सनी देओल अपनी आगामी फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के सिलसिले में शो में शामिल हुए थे। हालांकि, प्रोमो सामने आने के बाद दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान आमिर खान की निजी जिंदगी पर टिक गया और लोग उन्हें उनकी हालिया तीसरी शादी को लेकर जमकर ट्रोल करने लगे।

आमिर खान को लोगों ने किया ट्रोल

KBC 18 के जारी हुए नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि आमिर खान, अमिताभ बच्चन से इस सीजन की पंचलाइन 'सोचना पड़ेगा' के बारे में सवाल करते हैं। आमिर पूछते हैं कि आखिर दर्शकों को क्या सोचना पड़ेगा, जिस पर अमिताभ अपने खास अंदाज में जवाब देते हैं कि इस बार खेल इतना आसान नहीं होगा।

इस संवाद को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में आमिर खान की हालिया शादी को लेकर तंज कसना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि "आमिर से पूछो कि वह चौथी शादी कब कर रहे हैं", वहीं कुछ अन्य यूजर्स ने लिखा कि क्या आमिर अपनी शादियों के बारे में बात करने शो में आए हैं। एक अन्य ने लिखा, "ये देश पतन की ओर जा रहा है। एक व्यक्ति ने जो अपनी पत्नी का नाम लेकर देश को असुरक्षित बताया बाद में लव जिहाद के एजेंडे के तहत उसी पत्नी को दर-दर की ठोकर खाने को छोड़ दिया।"

आमिर खान को लोगों ने किया ट्रोल
आमिर खान को लोगों ने किया ट्रोल

आमिर ने की थी गौरी स्प्रैट संग 5 जुलाई को शादी

बता दें, आमिर खान ने इसी साल 5 जुलाई 2026 को बांद्रा स्थित अपने घर पर एक सादे समारोह में गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) से शादी रचाई थी। उन्होंने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी रजिस्टर कराई थी। यह आमिर की तीसरी शादी है। इससे पहले 1986 में उन्होंने रीना दत्ता से शादी की थी, जिनसे 2002 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद 2005 में उन्होंने किरण राव से विवाह किया था और वर्ष 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया था।

10 अगस्त से शुरू हो रहा है KBC का 18वां सीजन

अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जाने वाला 'कौन बनेगा करोड़पति 18' 10 अगस्त से रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी LIV पर प्रसारित होगा। शो के प्रोमो में आमिर खान के साथ-साथ सनी देओल की मौजूदगी ने भी फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। 'बंटवारा 1947' फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Updated on:
09 Aug 2026 11:50 am
Published on:
09 Aug 2026 11:32 am