बॉलीवुड

​इस फिल्म को करने के लिए राजी हुए आमिर खान, लुक के लिए एक्सपर्ट से ले रहे सलाह

यही नहीं आमिर को न सिर्फ स्क्रिप्ट पसंद आई बल्कि उन्होंने लुक टेस्ट देना भी शुरू कर दिया है।

2 min read
Jul 11, 2018
aamir khan
aamir khan

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्निस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान इन दिनों अपनी अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके साथ ही वह अपने अगले प्राजेक्ट्स को लेकर भी काफी पहले से काम करना शुरू कर देते हैं। बता दें कि सुनने मेें आ रहा है कि अामिर, करण जौहर के एक बहुत बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। ये आध्यात्मिक गुरु ओशो की बायोपिक है।

ओशो के रोल के लिए लुक टेस्ट देना शुरू :
मीडियार रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर ने पहले ओशो पर बन रही बायोपिक के लिए इनकार कर दिया था। लेकिन अब वो इस किरदार को निभाने के लिए तैयार हो गए हैं। वहीं उन्हें इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी पसंद आ गई है। यही नहीं आमिर को न सिर्फ स्क्रिप्ट पसंद आई बल्कि उन्होंने लुक टेस्ट देना भी शुरू कर दिया है।

रोस्थेटिक एक्सपर्ट से सलाह ले रहे हैं आमिर :
बता दें कि सुनने में आ रहा है कि आमिर खान प्रोस्थेटिक एक्सपर्ट से अपने ट्रांसफार्मेशन के बारे में सलाह ले रहे हैं। वहीं फिल्म की बात करें तो फिल्म के एक भाग में आमिर को आधा गंजा दिखाया जाएगा। उनका इस फिल्म में करीब 4 बार लुक चेंज किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो आमिर इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। साथ ही वह जल्द ही इसकी तैयारी में जुटने वाले हैं। वहीं अगर हम आमिर की आने वाली फिल्म की बात करें तो 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के प्रमोशन में के दौरान भी उनका लुक बदला हुआ नजर आ सकता है। बता दें कि इससे पहले आमिर और करण ने एक साथ काम नहीं किया है। वहीं ओशो इन दोनों की पहली फिल्म हो सकती है।

Published on:
11 Jul 2018 04:06 pm