बॉलीवुड

Aamir Khan की बेटी आइरा का तलाक? नूपुर शिखरे से शादी के 4 महीने बाद बोलीं- मैं अकेली और डरी हूं  

आमिर खान की बेटी आयरा खान की शादी को मात्र 4 महीने हुए हैं। शादी के बाद आयरा खान ने इंस्टाग्राम पर हैरान करने वाला पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में आयरा ने अपने अकेलेपन के डर सताने की बात कही है और बिछड़ने की चिंता को बयां किया है। आयरा के इस पोस्ट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

less than 1 minute read
Apr 21, 2024
आमिर खान की बेटी आयरा खान

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से धूमधाम से शादी रचाई थी। आयरा और नूपुर की शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए थे। कपल के शादी को सिर्फ 4 महीने हुए हैं। इसी बीच आयरा खान ने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा क्रिप्टिक पोस्ट किया है। इस पोस्ट को पढ़कर लोग हैरान हैं। आयरा खान ने इस पोस्ट में अपने अकेलेपन के डर सताने की बात कही है और बिछड़ने की चिंता व्यक्त की है। आयरा खान के इस पोस्ट से उनके फैंस हैरान है। कमेंट में लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। फैंस कमेंट बॉक्स में कई सारे सवाल भी पूछ रहे हैं।

आइरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो पोस्ट शेयर किया है उसमें लिखा, “मैं डरी हूं। मैं अकेले रहने से डरती हूं। मुझे लाचार होने से डर लगता है। मैं दुनिया की हर बुरी चीज (हिंसा, बीमारी, बेरहमी) से डरती हूं। मैं खो जाने से डरती हूं। दर्द पाने से डरती हूं। चुप हो जाने से डरती हूं। हर दिन नहीं मुझे हंसते, काम करते, जीते दिखेंगे, लेकिन जब मुझे डर लगता है ये मुझे जकड़ लेता है।” आयरा खान ने पोस्ट में आगे लिखा, “भूल जाती हूं कि अगर मुझे कभी चोट लगती है तो मेरे आसपास लोग मेरा ख्याल रखने के लिए हैं। मैं भूल जाती हूं कि मैं खुद भी सक्षम हूं।'

Updated on:
21 Apr 2024 11:10 am
Published on:
21 Apr 2024 10:43 am
Also Read
View All

अगली खबर