बॉलीवुड

बीमार इरफान खान की फिल्म के प्रमोशन के लिए साथ दिखेंगे तीनों खान!

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान इन दिनों लंदन में अपनी बीमारी न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करवा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Apr 2018, 10:01 AM IST
irfan
irfan

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान इन दिनों लंदन में अपनी बीमारी न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करवा रहे हैं। इस दौरान उनकी अपकमिंग फिल्म 'ब्लैकमेल' की चर्चा जोरों पर है। इरफान इस फिल्म को तय समय पर ही रिलीज करवाना चाहते हैं। बीमारी के कारण वो फिल्म प्रमोशन को वक्त नहीं दे पा रहे हैं। इरफान को इस वक्त पूरे फिल्म जगत का साथ मिल रहा है। अमिताभ बच्चन पहले ही फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। अब बॉलीवुड के तीनों खान (शाहरुख खान , सलमान खान और आमिर खान) भी इरफान खान की फिल्म को प्रमोट करने के लिए आगे आए हैं।

हाल ही में इरफान खान की तरफ से फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक अभिनय देव ने 'ब्लैकमेल' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। इस मौके पर शाहरुख, सलमान और आमिर भी पहुंचे। तीनों ने फिल्म को देखने के बाद इरफान खान सहित फिल्म के सभी किरदारों की तारीफ की है। इतना ही नहीं इन तीनों ने फिल्म 'ब्लैकमेल' का प्रमोशन भी किया है। बता दें कि इन तीनों से पहले बिग बी ने भी इस फिल्म की तारीफ की। उन्होंने ट्विटर पर फिल्म की पटकथा और कलाकारों के प्रदर्शन की तारीफ की थी।

अमिताभ ने किया था ट्वीट
अमिताभ बच्चन ने इरफान खान की फिल्म ‘ब्लैकमेल’ देखने के बाद ट्वीट किया था कि, ‘आज मजेदार फिल्म ब्लैकमेल देखी। अद्भुत स्क्रिप्ट, अद्वितीय कहानी, आदर्श प्रदर्शन, महान प्रस्तुति और संपादन। इरफान से लेकर कुछ नए चेहरों वाले अच्छे अभिनेता। ऐसी रचनात्मकता देखकर खुशी मिली। ’

आखिरी बार तीनों खान यहां नजर आए थे
आखिरी बार सलमान, शाहरुख और आमिर खान साल 2014 में 'आपकी अदालत' में नजर आए थे। ऐसा पहली बार हुआ था जब तीनों खान साथ नजर आए थे और फैन्स के लिए यह बेहद यादगार पल था और अब ये तीनों एक बार फिर इरफान खान के लिए साथ नजर आ सकते हैं।

तीनों खान करेंगे ‘ब्लैकमेल’ का प्रमोशन
इरफान खान के बीमार होने के बाद से उनकी फिल्म का प्रमोशन सही तरीके से नहीं हो पा रहा था जिसे लेकर पहले तो अमिताभ बच्चन ने फिल्म देखी और उसकी तारीफ में ट्वीट किया और अब बॉलीवुड के तीनों खान भी इरफान खान की फिल्म ‘ब्लैकमेल’ के प्रमोशन के लिए साथ नजर आने वाले हैं। तीनों ही अब उनकी इस फिल्म का प्रमोशन करेंगे।

फिल्म के कलाकार
इस फिल्म में इरफान खान के अलावा कृति कुल्हारी, दिव्या दत्ता, अरूणोदय सिंह, ओमी वैद्य और अनुजा साठे मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अभिनय देव ने किया है। यह फिल्म 6 अप्रैल, 2018 को रिलीज होगी।

Updated on:
4 Apr 2018, 10:01 AM IST
Published on:
Also Read
View All
“सनातन धर्म के अपमान को देश बर्दाश्त नहीं करेगा”, शाहरुख खान पर फूटा बीजेपी विधायक का गुस्सा

Gajraj Rao Exclusive: ‘पिता को मशीन की तरह काम करते देखा’, टेलरिंग शॉप से विज्ञापन की दुनिया में कैसे आए गजराज राव? खास बातचीत में बताया

सनी बनेंगे हनुमान तो राघव जुयाल निभाएंगे मेघनाथ का किरदार, ‘रामायण 2’ में कौन-सा एक्टर निभाएगा कौन-सा किरदार

Ramayana Rise of a Legend Review: ‘रामायण’ तो पहले भी देखी लेकिन ये रामायण एकदम अलग है, कहानी को बरकरार रखते हुए फिल्म में दिखी भव्यता

राम का वनवास वाला सीन, जटायु का रावण से भीषण युद्ध, तालियां बजाने को मजबूर कर देते हैं रणबीर की ‘रामायण’ के ये 5 सीन