6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान ने कैटरीना के खातिर प्रियंका को किया रिजेक्ट, अब पीसी नहीं दिखेंगी ‘भारत’ में…

अली की आगामी फिल्म 'भारत' में प्रियंका की जगह कैटरीना कैफ नजर आ सकती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 2 Apr 2018, 6:11 PM IST

katrina kaif, priyanka chopra and salman khan

katrina kaif, priyanka chopra and salman khan

पिछले काफी दिनों से चर्चा चल रही थी कि सलमान खान की आगामी फिल्म 'भारत' से प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर बॉलीवुड में नजर आने वाली हैं। रिपोर्टस के मुताबिक, हाल में जब प्रियंका इंडिया आईं थी उस वक्त फिल्म को लेकर निर्देशक अली अब्बास जफर से चर्चा हुई थी। प्रियंका को स्क्रिप्ट पसंद आई और उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी। इसके बाद खबरें आई, 'फिल्म 'भारत' के लिए प्रियंका को अमरीकन टीवी शो 'क्वाटिंको' का सीजन 4 छोडऩा पड़ सकता है। क्योंकि अगर प्रियंका फिल्म करेंगी तो उन्हें 'क्वाटिंको' की शूटिंग के लिए समय नहीं मिल पाएगा। बताया जा रहा है अली की फिल्म 'गुंडे' में में उनके साथ काम कर चुकी प्रियंका के साथ अच्छी बॉन्डिंग हैं।' लेकिन अगर ताजा रिपोर्टस पर विश्वास किया जाए तो अली की आगामी फिल्म 'भारत' में प्रियंका की जगह कैटरीना कैफ नजर आ सकती हैं।

अली ने किया अफवाहों का खंडन
हालांकि, अली ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए ट्वीट किया, 'अभी तक भारत के लिए कास्ट के तौर पर सिर्फ सलमान खान को फाइनल किया गया है।'

कैट के प्रवक्ता ने कहा
कैटरीना के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करते हुए कहा, 'ऐसा कुछ नहीं है। इस बात में कोई सच्चाई नहीं है।' वहीं, अली ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैंने अभी तक कास्ट फाइनल नहीं की है लेकिन जब मैं मेरी फिल्म की हीरोइन के बारे में सोचता हूं तो कैटरीना हमेशा दिमाग में रहती हैं। वह मेरी सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं और मैं उनसे कुछ भी कह सकता हूं, वह भी मुझसे कुछ भी कह सकती हैं। हां, हम सारी फिल्में साथ में नहीं कर रहे हैं लेकिन मुझे मालूम है कि जब भी मुझे किसी रोल में वह सही लगेंगी तो मैं उन्हें अप्रोच करूंगा। फिलहाल, 'भारत' पर कुछ तय नहीं है।'