
धर्मेंद्र और बॉबी देओल। ‘इक्कीस’ फिल्म का पोस्टर (इमेज सोर्स: IMDb और एक्टर इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट)
Ikkis Movie Latest Update: 1 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘इक्कीस’ को लेकर जहां दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है, वहीं देओल परिवार के लिए यह पल बेहद भावुक है। यह दिवंगत लीजेंडरी अभिनेता धर्मेंद्र की बड़े पर्दे पर आखिरी फिल्म है। अब फिल्म से जुड़ी एक इमोशनल जानकारी सामने आई है।
बॉबी देओल, जो धर्मेंद्र के छोटे बेटे हैं,भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। बॉबी ने फिल्म में धर्मेंद्र के किरदार के यंग-एज फेज के लिए अपनी आवाज दी है और अपने पिता के लिए कुछ संवादों की डबिंग की है।
यह क्रिएटिव फैसला फिल्म और उसके किरदारों में ऑथेंटिसिटी देता है और ऑन-स्क्रीन व ऑफ-स्क्रीन रिश्तों को खूबसूरती से जोड़ता है। बॉबी की आवाज धर्मेंद्र के किरदार के युवा वर्षों को ज्यादा इंपैक्टफुल बनाती है, जिससे अलग-अलग टाइमलाइन के बीच का ट्रांजिशन और भी पर्सनल और असरदार महसूस होता है। इस कॉन्ट्रिब्यूशन के लिए फिल्म के क्रेडिट्स में बॉबी देओल को ‘स्पेशल थैंक्स’ भी दिया गया है।
सीबीएफसी ने फिल्म ‘इक्कीस’ को लेकर मेकर्स को कुछ बदलाव करने के निर्देश दिए थे। इनमें फिल्म के सेकंड हाफ में एक टैंक का नाम हटाने, भारत–पाकिस्तान संबंधों पर आधारित 15 सेकंड के एक डायलॉग को हटाने, शराब के ब्रांड नेम को ब्लर करने और एंटी-स्मोकिंग स्टैटिक जोड़ने के निर्देश शामिल थे। इन सभी बदलावों के बाद 15 दिसंबर को फिल्म ‘इक्कीस’ को U/A 13+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया गया। सीबीएफसी सर्टिफिकेट के अनुसार फिल्म की लंबाई 147.15 मिनट है, यानी 2 घंटे 27 मिनट 15 सेकंड।
‘इक्कीस’ लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी है, जो परमवीर चक्र से सम्मानित होने वाले सबसे कम उम्र के आर्मी ऑफिसर थे। फिल्म में अगस्त्य नंदा अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि धर्मेंद्र उनके पिता के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा सिमर भाटिया, जयदीप अहलावत और दीपक डोबरियाल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।। फिल्म को श्रीराम राघवन डायरेक्ट की है और दिनेश विजान मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। बता दें फिल्म ‘इक्कीस’, 1 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Updated on:
31 Dec 2025 03:46 pm
Published on:
31 Dec 2025 03:46 pm
