Aashiqui 3 is now titled Tu Aashiqui Hai: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अपकमिंग मूवी 'आशिकी 3' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। मूवी लेकर बड़ी रिपोर्ट आई है कि फिल्म का नाम बदल दिया गया है। इस मूवी में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी भी दिखाई देने वाली हैं।
Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की मूवी को लेकर हाल ही में बड़ा बदलाव हुआ है। तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) के साथ कार्तिक की रोमांटिक मूवी आशिकी 3 का नाम बदल दिया गया है। इस मूवी का कनेक्शन 80 के दशक में आई शशि कपूर की मूवी से बताया जा रहा है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।
लास्ट फिल्म भूल भुलैया से दर्शकों के भरपूर एंटरटेनमेंट करने वाले कार्तिक आर्यन की अपकमिंग मूवी आशिकी 3 का नाम बदलकर 'तू आशिकी है' रख दिया गया है।
यह भी पढ़ें: शादी की पहली सालगिरह पर Swara Bhaskar ने शेयर की अपनी अनकही लव स्टोरी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आशिकी 3 फिल्म का नाम बदल कर ‘तू आशिकी है’ (Tu Aashiqui Hai) रख दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक ये मूवी ‘तू आशिकी है’ 1981 की फिल्म बसेरा पर बेस्ड है जिसमें एक्टर शशि कपूर (Shashi Kapoor) और एक्ट्रेस राखी और रेखा ने जबरदस्त एक्टिंग की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर जाएगी।