बॉलीवुड

‘पूरी रात रोता, बाथरूम में छुपता था’, राखी सावंत के थप्पड़ मारने के बाद बुरा हो गया था अभिषेक अवस्थी का हाल, 15 साल बाद खोले राज

Abhishek Awasthi Interview: अभिषेक अवस्थी वैलेंटाइन डे के दिन गुलाब के फूल और टेडी बियर लेकर राखी ने घर पहुंचे थे और वहीं मीडिया के सामने उन्होंने अभिषेक को जोरदार थप्पड़ मारा था। उसी के बाद अभिनेता की मानसिक स्थिति पर प्रभाव पड़ा था।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 2:45 PM IST
Abhishek Awasthi On Rakhi Sawant Slapped
अभिषेक अवस्थी का राखी सावंत ने मारा था थप्पड़ (Photo Source- Youtube/@SubhojitGhoshOfficial)

Abhishek Awasthi On Rakhi Sawant Slapped: टीवी और डांस रियलिटी शोज से पहचान बनाने वाले अभिनेता और कोरियोग्राफर अभिषेक अवस्थी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने करीब 15 साल पुराने उस दौर का दर्द बयां किया है, जब राखी सावंत के साथ हुए थप्पड़ वाले विवाद के बाद उनकी जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो गई थी। अभिषेक ने बताया कि उस मुश्किल वक्त में वह किस तरह अंदर से टूट गए थे, लोगों का सामना करने से कतराते थे और कैसे उन्होंने खुद को संभालकर दोबारा खड़े होने की हिम्मत जुटाई?

अभिषेक अवस्थी ने राखी सावंत ने मारा था थप्पड़

अभिषेक अवस्थी ने सुभोजित घोष संग खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने उस दौर को याद किया जब राखी सावंत ने उन्हें नेशनल टीवी पर थप्पड़ मारा था। उन्होंने कहा कि उस विवाद के बाद वह रात-रात भर रोते थे और ठीक से सो भी नहीं पाते थे। उनके मुताबिक, कई दिनों तक तो वह घर से बाहर तक नहीं निकले थे। मन में बस यही सवाल घूमता रहता था कि वह दुनिया का सामना कैसे करेंगे? दोनों उस दौरान एक रिश्ते में थे।

अभिषेक ने बताया कि स्थिति इतनी संवेदनशील और तनावपूर्ण हो गई थी कि जब घर का काम करने वाली मेड आती थी, तो वह या तो कमरे के अंदर चले जाते थे या फिर बाथरूम में जाकर बैठ जाते थे। उन्हें लगता था कि हर कोई न्यूज चैनल देख रहा है और उनके बारे में बातें कर रहा है, ऐसे में हर किसी का सामना करना बेहद कठिन हो गया था।

"हिम्मत करके सोचा, जिंदगी खत्म तो नहीं करनी थी"

लंबे समय तक खुद को समेटने और उस मानसिक दबाव से जूझने के बाद अभिषेक ने आखिरकार आगे बढ़ने का फैसला किया। उन्होंने पॉडकास्ट में कहा कि तमाम मुश्किलों और झिझक के बावजूद उन्होंने हिम्मत जुटाई और खुद को समझाया कि बाहर तो निकलना ही है और काम भी करना है। उनके शब्दों में, "जिंदगी खत्म तो नहीं करनी थी।"

बता दें, राखी सावंत और अभिषेक अवस्थी की मुलाकात एक डांस रियलिटी शो के दौरान हुई थी। डांस रिहर्सल के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो जल्द ही प्यार में बदल गई। राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए सीजन 3' में साथ आकर अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था। वहीं दोनों 'नच बलिए सीजन 3' के रनरअप भी रहे थे। लगभग 3 साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया था।

3 साल की डेटिंग के बाद राखी और अभिषेक का रिश्ता विवादित होता गया। वैलेंटाइन डे के दिन अभिषेक राखी के घर उन्हें मनाने के लिए गए थे। अभिषेक फूल और टेडी बियर लेकर राखी को मनाने पहुंचे. लेकिन राखी ने मीडिया के सामने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं थी।

Updated on:
19 Nov 2026, 2:45 PM IST
Published on: