बॉलीवुड

अभिषेक ने हाथों में लिया तिरंगा, बिग बी ने शेयर की फोटो, कैप्शन लिखने में हुई इतनी बड़ी चूक

‘पहले ट्वीट के कैप्शन में कुछ सुधार है। अभिषेक की तिरंगा के साथ वाली तस्वीर 'वाघा बॉर्डर' की नहीं बल्कि 'अटारी बॉर्डर' की है।

2 min read
Apr 02, 2018
Amitabh bachchan

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया फ्रेंडली स्टार हैं। उनके सुबह की शुरुआत अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट के साथ होती है। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे एक्टर अभिषेक बच्चन की तिरंगे के साथ एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट की थी। इसके कैप्शन लिखने में बिग बी से चूक हो गई। हालांकि उन्हें गलती का पता चल गया और दूसरा ट्वीट करके अपनी गलती को स्वीकार कर लिया।

कैप्शन में हुई ये गलती:
अमिताभ बच्चन ने अपने पहले ट्वीट में अभिषेक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘वाघा बॉर्डर पर अभिषेक बच्चन… जय हिंद! भारत माता की जय! उन्हें वहां बहुत ही शानदार अनुभव हुआ। उन्हें वहां देशभक्ति की भावना देखने को मिली, रौंगटे तक खड़े हो गए और देश के झंडे का सम्मान किया। मैं वहां गार्ड सेरेमनी में वॉइस ओवर दे चुका हूं।’

इस ट्वीट के करीब दो घंटे बाद ही उन्होंने दूसरा ट्वीट कर कहा, ‘पहले ट्वीट के कैप्शन में कुछ सुधार है। अभिषेक की तिरंगा के साथ वाली तस्वीर 'वाघा बॉर्डर' की नहीं बल्कि 'अटारी बॉर्डर' की है। वाघा बॉर्डर पाकिस्तान की तरफ है।’

अभिषेक ने भी किया इंस्टा पर पोस्ट:
अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा,‘जय हिंद।’ फोटो के अलावा उन्होंने वहां मौजूद लोगों का एक वीडियो भी अकाउंट पर शेयर किया। बता दें कि अभिषेक अटारी बॉर्डर पर सेरेमनी देखने पहुंचे थे। जहां पर उनकी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' का गाना ‘कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले…’ बजाया गया था।

वीडियो शेयर करते लिखा ये:
उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने कल वहां बहुत ही अच्छा समय व्यतीत किया। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने मुझे अटारी बॉर्डर पर सेरेमनी देखने के लिए इनवाइट किया था, इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद कहना चाहता हूं। इस इवेंट के बारे में मैंने बहुत सुना था, बहुत पढ़ा था, बहुत से वीडियो देखे थे, लेकिन कभी भी अपनी आंखों से इसे देखने का मौका नहीं मिला था। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि मेरे लिए वह कैसा अनुभव रहा। वहां पहुंचकर मेरे अंदर देशभक्ति, गर्व, अचंभा, विनय, सराहना और दुख जैसे बहुत सारी भावनाएं एक साथ जाग गईं थीं। मेरे मन में देश के जवानों के लिए बहुत सम्मान है। एक और बात बहुत अच्छी लगी, वहां मेरी फिल्म का गाना भी बजा, जो लोगों को बहुत पसंद आई।’

ये भी पढ़ें

19 साल पहले के गेटअप से मिलता है अमिताभ का ये नया मूवी लुक
Published on:
02 Apr 2018 02:40 pm
Also Read
View All
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, बनी भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, अब आमिर की ‘दंगल’ से सिर्फ इतने करोड़ पीछे

अमेरिका में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की मची धूम, 20 मिनट की क्लिप ने उड़ाया गर्दा, रिलीज से पहले ही ऑस्कर की भविष्यवाणी

नाबालिगों के शराब पीने की लत पर भड़कीं अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, बोलीं- बिना ID वेरिफिकेशन के ही मिलती है ड्रिंक

‘लोग मुझे गरीब समझेंगे’ इस फेमस एक्टर को नहीं करना था काम, रिजेक्ट होने के लिए भेजी थी अपनी खराब तस्वीरें

थिएटर में फिसड्डी लेकिन ओटीटी पर सुपरहिट हुई थ्रिलर से भरी ये फिल्म, ‘तू या मैं’ देख लोगों ने पकड़ा माथा!