बॉलीवुड

वेब सीरीज में सबसे बड़ी चुनौती उसे विश्वसनीय बनाना है: अभिषेक बच्चन

अविनाश के किरदार में उतरने के दौरान जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा, उसे लेकर अभिषेक ने बताया, 'जब हमने अवि को आकार देना शुरू किया तो कई चुनौतियां थीं। (निर्देशक) मयंक शर्मा और मैंने उसकी विशेषताओं और बारीकियों पर काम करने में हफ्तों खर्च किए। हम चाहते थे कि दर्शक महसूस करें कि शायद वे अवि की तरह किसी व्यक्ति को जान सकें।

2 min read
Aug 25, 2020
वेब सीरीज में सबसे बड़ी चुनौती उसे विश्वसनीय बनाना है: अभिषेक बच्चन

वेब सीरीज 'ब्रीद: इनटू द शैडोज' में निभाए गए डबल रोल ने अभिनेता अभिषेक बच्चन को मनोवैज्ञानिक अंतरद्वंद में डाल दिया है। हालांकि वह इस किरदार के साथ और आगे बढ़ना पसंद करेंगे। अपनी डेब्यू वेब सीरीज में अभिषेक द्वारा निभाया गया डॉ. अविनाश सभरवाल का चरित्र एक विभाजित व्यक्तित्व विकार (स्प्लिट पर्सनैलिटी डिसऑर्डर) से पीड़ित व्यक्ति का है, जो एक तरफ अपने लापता बच्चे की तलाश करता एक व्याकुल पिता भी है और एक बुरा व्यक्ति भी है।

अविनाश के किरदार में उतरने के दौरान जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा, उसे लेकर अभिषेक ने बताया, 'जब हमने अवि को आकार देना शुरू किया तो कई चुनौतियां थीं। (निर्देशक) मयंक शर्मा और मैंने उसकी विशेषताओं और बारीकियों पर काम करने में हफ्तों खर्च किए। हम चाहते थे कि दर्शक महसूस करें कि शायद वे अवि की तरह किसी व्यक्ति को जान सकें। हमने उसे आपके आर्कषक हीरो के रूप में नहीं बनाया था।

उन्होंने आगे कहा, एक वेब सीरीज आपको सामान्य कहानी और उसे कहने के तरीके से अलग जाकर कुछ करने की स्वतंत्रता देती है। लेकिन इसकी सबसे बड़ी चुनौती है उसे विश्वसनीय बनाना। अभिषेक ने डिसर्डर से जुड़ी चीजों की बारीकियों को समझने के लिए बहुत रिसर्च किया। उन्होंने कहा, 'शुक्र है कि वे दो अलग-अलग व्यक्तित्व थे, जिनसे निपटने में कोई संघर्ष नहीं करना पड़ा। डिसऑर्डर को सही तरीके से समझने और पेश करने के लिए निर्देशक, लेखकों और मैंने जितना संभव हो सका उतनी रिसर्च की। स्टडी करने के अलावा हमने इस डिसऑर्डर के मरीजों के वीडियो भी देखे और बोर्ड में एक कंसल्टेंट भी रखा। बता दें कि 'ब्रीद: इनटू द शैडोज' 10 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इसमें अभिषेक, निथ्या मेनन, अमित साध और सैयामी खेर ने काम किया है।

Published on:
25 Aug 2020 05:36 pm
Also Read
View All