बॉलीवुड

यूजर बोला, ‘सिनेमाघर खुलें या नहीं, आप तो बेकार ही रहोगे’, Abhishek Bachchan ने दिया करारा जवाब

अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan ) ने सिनेमाघर खुलने की खबर को इस सप्ताह की सबसे अच्छी खबर बताया था। इसी ट्वीट पर एक यूजर ने उनहें ट्रोल करने की कोशिश की। इसमें लिखा था,'लेकिन आप तो भी फिर बेकार ही रहोगे?' जूनियर बच्चन ने इसका करारा जवाब दिया है।
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2021, 3:57 PM IST
Abhishek Bachchan Amitabh Bachchan
Abhishek Bachchan Amitabh Bachchan

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan ) को उनकी एक्टिंग के साथ-साथ हाजिर जवाबी के लिए भी जाना जाता है। खासकर ट्वीटर पर उनके जवाब ट्रोलर्स को भागने या उनसे सहमत होने पर मजबूर कर देते हैं। हाल ही एक यूजर ने अभिषेक की टांग खींचने की कोशिश की। यूजर ने फिर से सिनेमाघर खुलने की खबर पर अभिषेक के रिएक्शन पर तंज कसा था।

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार रात को जानकारी दी थी कि 15 अक्टूबर से सिनेमाघर 50 फीसदी दर्शक क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं। इस पर अभिषेक ने उत्साहजनक ट्वीट कर इसे इस सप्ताह की सबसे अच्छी खबर बताया था। इसी ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट किया। इसमें लिखा था,''लेकिन आप तो भी फिर बेकार ही रहोगे?' इसके जवाब में जूनियर बच्चन ने लिखा,'अफसोस कि यह आपके (दर्शकों) के हाथ में है। अगर आपको हमारा काम पसंद नहीं आता है, तो हमें दूसरी जॉब नहीं मिलती है। इसलिए हम हमारी योग्यताओं का सर्वश्रेष्ठ देते हैं और अच्छे की उम्मीद करते हैं।'

अभिषेक के इस जवाब के बाद न केवल यूजर्स बल्कि सेलेब्स भी उनके मुरीद हो गए हैं। अभिनेत्री स्वरा भास्कर, निर्देशक सुजाय घोष और लेखक एवं निर्देशक तरुण मनसुखानी ने बच्चन के इस जवाब की तारीफ की है।

इसके बाद एक और यूजर ने सवाल दाग दिया। यूजर ने पूछा कि आपको 'द्रोणा' के बाद अगली मूवी कैसे मिली? इस पर अभिषेक ने लिखा,' मुझे मूवी नहीं मिली। कुछ फिल्मों से निकाल दिया गया और काम मिलना बहुत मुश्किल हो गया। लेकिन हम उम्मीद के सहारे जीते हैं और प्रयास करते रहते हैं, कोशिश करते रहते हैं और अपने लक्ष्य की ओर काम करते रहते हैं। आपको हर दिन अपनी जगह बनाने के लिए लड़ना होता है। जीवन में कुछ भी आसानी से नहीं मिलता है। जब तक जीवन है, संघर्ष है।'


गौरतलब है कि हाल ही अभिषेक की मूवी 'ब्रीद इनटू द शैडो' आई थी। इसमें उनके काम की खूब प्रशंसा हुई। इससे संबंधित ट्वीट भी यूजर्स ने किए। सभी ने कहा कि उन्हें यह मूवी पसंद आई। अभिषेक ने सभी को हाथ जोड़ने वाली इमोजी से जवाब दिया।

वैसे आपको बतातें चलें कि हाल ही में अभिषेक बच्चन फिल्म 'द बिग बुल' में दिखाई दिए थे। फिल्म में उनकी एक्टिंग को देख उनके पिता अमिताभ बच्चन भी काफी इम्प्रेस हो गए थे। बिग बी ने बेटे की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि बेटे ने उनका सीना चौड़ा कर दिया है।

Updated on:
2 Sep 2021, 3:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़