बॉलीवुड

हनीमून पर बच्चों की तरह बर्ताव करने लगी थीं ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन ने किया था खुलासा

शादी के बाद अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय हनीमून के लिए डिज्नीलैंड गए थे। यहां दोनों ने खूब मस्ती की थी। लेकिन डिज्नीलैंड में मिन्नी माउस और मिकी माउस को देखकर ऐश्वर्या बच्चों की तरह उछलने लगी थीं।

2 min read
aishwarya_rai_abhishek_bachchan2.jpg
Aishwarya Rai Abhishek Bachchan

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक है। दोनों को पावर कपल कहा जाता है। दोनों की शादी को 14 साल हो गए हैं और अब भी उनके बीच पहले जैसा प्यार बरकरार है। कई बार इंटरव्यूज़ में दोनों अपनी लव स्टोरी और शादीशुदा जिंदगी के बारे में बता चुके हैं। लेकिन एक बार अभिषेक बच्चन ने अपने हनीमून का मजेदार किस्सा बताया था। तो चलिए आज आपको उसी किस्से के बारे में बताते हैं-

दरअसल, शादी के बाद अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय हनीमून के लिए डिज्नीलैंड गए थे। यहां दोनों ने खूब मस्ती की थी। लेकिन डिज्नीलैंड में मिन्नी माउस और मिकी माउस को देखकर ऐश्वर्या बच्चों की तरह उछलने लगी थीं। वह उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए काफी बेताब थीं। इस बारे में अभिषेक ने साल 2016 में वोग को दिए एक इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने कहा था, ‘हमारे हनीमून के लिए मैं ऐश को डिज्नीलैंड ले गया था। वहां वह मिकी और मिन्नी के साथ फोटो क्लिक करवाना चाहती थीं। इतना ही नहीं, वहां हो रही परेड में वह उनके साथ कूदना भी चाहती थीं। हम वहां जाकर गैर-जिम्मेदार हो गए थे। हमने वहां खूब मजे किए थे।’

इतना ही नहीं, ऐश्वर्या राय ने भी अपने हनीमून को लेकर एक खास बात बताई थी। उन्होंने बताया फ्लाइट में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था जिससे पहली बार उन्हें अपने शादीशुदा होने का एहसास हुआ था। ऐश्वर्या कहती हैं, ‘बोरा बोरा के लिए हमने फ्लाइट पकड़ी थी। बोर्ड पर हमारा स्वागत किया गया। तभी एक अटेंडेंट ने मुझे कहा- वेलकम मिसेस बच्चन। ये सुनते ही अभिषेक और मैं एक दूसरे को देखने लगे और जोर जोर से हंसने लगे। मुझे वहां अहसास हुआ कि अब मेरी शादी हो गई है और मैं मिसेस बच्चन बन चुकी हूं।’

बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक ने साथ में धूम, गुरू और उमराव जान में साथ काम किया था। साथ में काम करते हुए ही दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। फिल्म गुरु की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन ने एक्ट्रेस को काफी रोमांटिक अंदाज में प्रपोज कर दिया था। कुछ साल की डेटिंग के बाद दोनों ने 20 जुलाई 2007 को शादी कर ली। दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई थी। इसके बाद ऐश्वर्या ने एक बेटी आराध्या को जन्म दिया। आज आराध्या भी काफी बड़ी हो गई हैं और इंडस्ट्री की पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं।

Published on:
24 Aug 2021 04:57 pm