30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेबी बंप के साथ नजर आई ऐश्वर्या! वीडियो देखकर यूजर्स बोले- ऐश बनने वाली है मां

तस्वीरों में ऐश्वर्या पूरे ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने एक बार फिर लूज आउटफिट कैरी किए थे। उन्होंने ब्लैक लॉन्ग जैकेट के साथ ब्लैक ट्राउजर पहना था। साथ ही, ब्लैक कलर का मास्क लगाया हुआ था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 11 Sep 2021, 10:24 PM IST

aishwarya_rai_3.jpg

Aishwarya Rai

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग तमिल फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए वह शुक्रवार को मध्य प्रदेश के ओरछा पहुंची। इस दौरान उन्हें पैपराजी ने अपने कैमरों में कैद कर लिया। उनके साथ उनकी बेटी आराध्या भी मौजूद थीं। दोनों की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में ऐश्वर्या पूरे ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने एक बार फिर लूज आउटफिट कैरी किए थे। उन्होंने ब्लैक लॉन्ग जैकेट के साथ ब्लैक ट्राउजर पहना था। साथ ही, ब्लैक कलर का मास्क लगाया हुआ था। वहीं, उनकी बेटी आराध्या मल्टी कलर की ड्रेस में नजर आईं। लेकिन ऐश्वर्या की तस्वीर देखकर एक बार फिर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ऐश्वर्या प्रेग्नेंट हैं। वीडियो में उनका बेबी बंप साफ देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: जब 8 महीने की प्रेग्नेंट ऐश्वर्या राय ने स्टाइलिश अंदाज में छिपाया था अपना बेबी बंप, देखें तस्वीरें

कई यूजर्स ने कमेंट करके लिखा कि ऐश्वर्या प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक न ही ऐश्वर्या ने और न ही बच्चन परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने आई है। लेकिन उनकी तस्वीरों को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि बच्चन परिवार में एक बार फिर खुशियां दस्तक देने वाली हैं।

इससे पहले ऐश्वर्या को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान भी उन्होंने ब्लैक और लूज आउटफिट पहना हुआ था। ब्लैक लॉन्ग हुडी और लैगिंग्स में वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्हें छोड़ने के लिए पति अभिषेक बच्चन आए थे। इस दौरान उनके हाथ में चोट लगी हुई थी। हालांकि, उन्हें ये चोट कैसे लगी इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई। लेकिन ऐश्वर्या को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने यही कहा कि वह प्रेग्नेंट हैं।

ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय को देखकर एक बार फिर उठे प्रेग्नेंसी पर सवाल, मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर आईं नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन निर्देशक मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन से वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग साउथ में पॉन्डिचेरी में हो रही है। कुछ वक्त पहले ऐश्वर्या ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था। इसी फिल्म की शूटिंग के लिए वह मध्य प्रदेश जा रही हैं। लंबे समय बाद वह वापसी करने जा रही हैं। ऐसे में फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग