दरअसल, साल 2011 में ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या को जन्म दिया था। जन्म देने से पहले वह प्रेग्नेंसी के आठवें महीने में अपने सास-ससुर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ संजय दत्त और मान्यता दत्त द्वारा आयोजित माता की चौकी में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान उनकी सास-ससुर के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग तो देखने को मिली ही थी, साथ ही, उनका लुक भी काफी चर्चा में रहा था।