30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐश्वर्या राय को देखकर एक बार फिर उठे प्रेग्नेंसी पर सवाल, मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर आईं नजर

ऐश्वर्या राय की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसके बाद फिर से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। पिछले दिनों भी ऐश्वर्या की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें उड़ने लगीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 20 Aug 2021, 7:30 PM IST

aishwarya_rai.jpg

Aishwarya Rai

नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अब पहले की तरह फिल्मों में भले ही न दिखाई दे रही हों लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण हमेशा चर्चा बटोरती हैं। पिछले दिनों ऐश्वर्या की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें उड़ने लगीं। हालांकि, इन खबरों पर ऐश्वर्या की तरफ कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।

अब ऐश्वर्या राय की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसके बाद फिर से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल, ऐश्वर्या राय को पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए।

ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान इन एक्ट्रेसेस का बढ़ गया था वजन, तस्वीरों में पहचानना हुआ मुश्किल

इस दौरान ऐश्वर्या ने जिस तरह का आउटफिट पहना हुआ था, उससे एक बार फिर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल किए जा रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की ओवरसाइज्ड हुडी और ब्लैक कलर की लैगिंग्स पहनी हुई थी। इसके साथ, उन्होंने मैचिंग कलर मास्क कैरी किया हुआ था। ऐश्वर्या की एयरपोर्ट की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। साथ ही, फैंस उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल कर रहे हैं। हालांकि, इस बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

एयरपोर्ट पर अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या को छोड़ने के लिए आए हुए थे। इस दौरान अभिषेक, ऐश्वर्या को पूरे वक्त कवर करते हुए नजर आए। साथ ही, उनके हाथ की चोट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। लेकिन अभी तक ये सामने नहीं आया है कि आखिर अभिषेक को ये चोट कैसे लगी है।

ये भी पढ़ें: जब 8 महीने की प्रेग्नेंट ऐश्वर्या राय ने स्टाइलिश अंदाज में छिपाया था अपना बेबी बंप, देखें तस्वीरें

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन निर्देशक मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन से वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग साउथ में पॉन्डिचेरी में हो रही है। कुछ वक्त पहले ऐश्वर्या ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था। इसी फिल्म की शूटिंग के लिए वह मध्य प्रदेश जा रही हैं। लंबे समय बाद वह वापसी करने जा रही हैं। ऐसे में फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।