Shweta Bachchan Gifts Aishwarya rai Relative: अभिषेक बच्चन की बहन यानी श्वेता बच्चन ने ऐश्वर्या के मायके एक गिफ्ट भेजा है। उन्होंने ये तोहफा एक्ट्रेस की करीबी इंसान को दिया है।
Abhishek Bachchan Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन इन दिनों एक बार फिर अपनी नई फिल्म से ज्यादा अपनी तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर हर दिन ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरें आ रही हैं। ऐश्वर्या भी लगभग 1 साल से अपने मायके में रह रही हैं। वह अपनी बेटी के साथ अपनी मां के पास रहती हैं। अब इसी बीच श्वेता बच्चन ने अपनी भाभी ऐश्वर्या राय के मायके एक गिफ्ट भिजवाया है। फैंस इस खबर के बाद हैरान हैं। अलग-अलग रिएक्शन भी दे रहे हैं।
ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन को लेकर कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों का रिश्ता टूट रहा है। कपल जल्द अलग होने वाले हैं। वहीं, कुछ खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि कपल ने केवल चुप रहने का विकल्प चुना है और यही वजह है कि दोनों ने अभी तक इस पूरे मामले मे कोई बयान नहीं दिया है। इससे उनके फैंस काफी परेशान हो रहे हैं। वहीं, कई रिपोर्ट्स का कहना है कि ऐश्वर्या और अभिषेक की तलाक की वजह अमिताभ और जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन हैं। ऐसे में अब श्वेता बच्चन ने मायके में रह रही ऐश्वर्या के घर गिफ्ट भिजवाए हैं।
बता दें, श्वेता बच्चन ने ऐश्वर्या राय के घर उनके भाई आदित्य राय और भाभी श्रीमा राय को तोहफा भेजा था। इसी को देखते हुए श्रीमा राय ने ऐश्वर्या राय की ननद श्वेता बच्चन और उनके पति निखिल नंदा के लिए इंस्टा स्टोरी पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने एक खूबसूरत फूलों के गुलदस्ते की तस्वीर डाली और श्वेता बच्चन और उनके पति निखिल नंदा को इसे भेजने के लिए धन्यवाद दिया। ऐसे में फैंस इस पोस्ट के बाद कमेंट कर रहे हैं। उनका कहना है कि आखिर श्वेता नंदा ने ऐसा क्यों किया। वहीं, श्रीमा ने भी इसका कारण नहीं बताया। अब फैंस का कहना है कि शायद इस वजह से दोनों की नाराजगी खत्म हो सकती है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐश्वर्या और अभिषेक एक बार फिर साथ आ जाएंगे।