बॉलीवुड

अभिषेक के डूबते कॅरियर को बचाने के लिए शाहरुख-गौरी ने उठाया ये बड़ा कदम, करेंगे ऐसा काम

अब कॉन्ट्रैक्ट किलर बनेंगे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan)
2 min read
Nov 25, 2019
abhishek and shahrukh khan
abhishek and shahrukh khan

एक्टर शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। वे सुजॉय घोष की बाउंड स्क्रिप्ट प्रोडक्शन के साथ मिलकर फिल्म 'बॉब बिस्वास' का निर्माण करेंगे। इसमें अभिषेक बच्चन लीड किरदार में होंगे। बॉब बिस्‍वास वर्ष 2012 में आई फ‍िल्‍म 'कहानी' का एक काल्पनिक किरदार है। व‍िद्या बालन की इस फ‍िल्‍म में बॉब का रोल कॉन्ट्रैक्ट किलर का था।

फ‍िल्‍म के साथ ये क‍िरदार काफी पॉपुलर हुआ था और सोशल मीडिया पर इसे बहुत से पेज समर्पित किए गए हैं। इस पर कई मीम्स भी बनाए गए। वहीं अभिषेक की आगामी फिल्म 'बॉब बिस्वास' दरअसल बॉब पर एक स्पिन-ऑफ फिल्म है, जिसमें यह क‍िरदार लीड रोल में होगा। इसमें पर्दे पर इनके दोहरे स्वभाव के साथ कई और पहलू भी देखने मिलेंगे।

फिल्म का निर्देशन दीया अन्नपूर्णा घोष कर रही हैं। इस फिल्म के साथ दीया पहली बार फीचर फ़िल्म का निर्देशन कर रही हैं। उनकी पिछली शॉर्ट फिल्म को 2018 में प्रतिष्ठित कांन्स फिल्म महोत्सव के लिए चुना गया था। फ‍िल्म की शूटिंग 2020 के शुरुआत में शुरू होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म अगले साल ही रिलीज भी होगी।

'बॉब बिस्वास' का निर्माण गौरी खान, सुजॉय घोष और गौरव वर्मा द्वारा किया जाएगा। सुजॉय घोष के साथ रेड चिलीज की पिछली फिल्म 'बदला' थी जो बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी और क्रिटीक्स द्वारा भी फिल्म को सराहा गया था। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के मुख्य परिचालन अधिकारी गौरव वर्मा ने कहा, 'अगर याद करें तो पिछली कुछ फिल्मों से बॉब बिस्वास सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पात्रों में से एक हैं। मुख्य किरदार में अभिषेक बच्चन और दिया के निर्देशन के साथ, हम इस तरह के एक असाधारण चरित्र को रूप देने के लिए उत्साहित हैं।'

Updated on:
25 Nov 2019 03:38 pm
Published on:
25 Nov 2019 03:38 pm