बॉलीवुड

पहली बार फ्लाइट में अभिषेक के पास बैठी थीं Aishwarya Rai, जूनियर बच्चन का ऐसा हो गया था हाल

Aishwarya Rai And Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को 17 साल हो गए हैं। यहां जानिए पहली बार फ्लाइट में ऐश के साथ बैठने पर कैसा था अभिषेक का हाल।
2 min read
• •
Jun 14, 2024
Abhishek Bachchan Was Petrified To Sit Next To Aishwarya Rai On A Flight Kuch Na Kaho

Aishwarya Rai And Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को 17 साल हो गए हैं। दोनों ने शादी से पहले की फिल्मों में काम किया था। कहते हैं कि फिल्म ‘गुरू’ की शूटिंग के दौरान अभिषेक को ऐश्वर्या से प्यार हो गया था।

उसके बाद ये सिलसिला ‘उमराव जान’ तक चला। फिर अभिषेक ने प्रपोज किया और दोनों का विवाह हो गया। मगर क्या आप जानते हैं शादी से पहले जब ऐश्वर्या पहली बार अभिषेक के साथ बैठी थीं, तो एक्टर का कैसा हाल था। इस बारे में अभिषेक बच्चन ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था।

शूटिंग के लिए जाना था विदेश

अभिषेक ने बताया कि फिल्म कुछ ना कहो की शूटिंग हो रही थी। उसका टाइटल ट्रैक विदेश में शूट होना था, तब संयोग से ऐसा हुआ कि ऐश उनके बगल में बैठ गई। अभिषेक बच्चन ने उस लम्हे को याद करते हुए कहा कि वो पहले तो फ्लाइट में बैठने से ही डर रहे थे।

ऐसा था अभिषेक बच्चन का हाल

अभिषेक कहते हैं-”मैं मॉरीशस की इस उड़ान से डर रहा था। हम कुछ न कहो के शीर्षक गीत की शूटिंग करने जा रहे थे। मैंने मन में कहा कि हे भगवान कृपया मुझे उसके बगल में मत बिठाना... वो मेरे ठीक बगल में थी और मैंने कहा कि बस, अब मैं खत्म हो गया। वो महिला मिस वर्ल्ड की तरह सोती है, मेरा मतलब है कि वो बिल्कुल सही तरीके से सोती है और वो सो जाती है। मैं पूरी उड़ान के दौरान सो नहीं सका क्योंकि मुझे डर था कि वो रात के बीच में पानी के लिए जाग जाएगी और मैं ऐसा दिखूंगा।”

इस बारे में ऐश्वर्या राय ने भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि जब वो डेटिंग नहीं कर रहे थे तब इस फिल्म के सेट पर ही पहली बार मिले थे। यहां दोनों के बीच जल्दी दोस्ती हो गई थी। दोनों अच्छा प्रोफेशनल रिश्ता रखते थे।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की फिल्में


ऐश्वर्या और अभिषेक ने 'ढाई अक्षर प्रेम के', 'धूम 2', 'उमराव जान’, ‘गुरू’, ‘सरकार राज’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

Updated on:
14 Jun 2024 06:16 pm
Published on:
14 Jun 2024 06:16 pm
Also Read
View All
Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा