Hindi News / Entertainment / Tollywood / Kalki 2898 AD के लिए सबसे ज्यादा फीस ले रहे हैं कमल हासन, हर मिनट के लिए चार्ज किए 1.6 करोड़ रुपये
Kalki 2898 AD के लिए सबसे ज्यादा फीस ले रहे हैं कमल हासन, हर मिनट के लिए चार्ज किए 1.6 करोड़ रुपये
Kamal Haasan In Kalki 2898 AD: फेमस साउथ इंडियन स्टार कमल हासन ‘कल्कि 2898 एडी’ में विलेन के रोल में हैं। इसमें वो कितनी देर के लिए होंगे और कितनी ली है उन्होंने फीस जानिए यहां।
Kamal Haasan Fee For Kalki 2898 AD: फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें सबसे ज्यादा चर्चे कमल हासन के रहे। फेमस साउथ इंडियन स्टार कमल हासन इसमें विलेन के रोल में हैं। ट्रेलर में वो बस 7 सेकंड के लिए दिखे।
फिल्म में इसमें वो कितनी देर के लिए होंगे और कितनी ली है उन्होंने इसके लिए फीस जानिए यहां।
एक्टर ने खुद ही इस बारे में एक इंटरव्यू में बताया है। पहले ये कहा जा रहा था कि फिल्म में वो बस कैमियो रोल में हैं। मगर ऐसा नहीं है। कमल हासन ने बताया कि वो ‘कल्कि 2898 एडी’ छोटा मगर अहम किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म में वो पूरे 12 मिनट का रोल प्ले करते दिखाई देंगे।उनके किरदार को अंत में दिखाया जाएगा और फिल्म के पार्ट-2 में वो रोल बड़ा हो जाएगा। इससे मूवी के अगले पार्ट के लिए भी लोगों में उत्सुकता बढ़ जाएगी।
इस 12 मिनट के रोल के लिए कमल हासन करीब 20 करोड़ रुपये ले रहे हैं। इस हिसाब से वो करीब 1.6 करोड़ रुपये हर मिनट के लिए चार्ज कर रहे हैं। ये फिल्म की बाकी स्टारकास्ट से सबसे अधिक फीस है। नाग अश्विन इस मूवी के डायरेक्टर हैं। टॉलीवुड की ताजा खबरें यहां पढ़ें- Bollywood News In Hindi
कल्कि 2898 एडी स्टारकास्ट
इस फिल्म को वैजयंती मूवीज ने प्रोड्यूस किया है। इसमें प्रभास और अमिताभ के अलावा कमल हासन, दिशा पाटनी, राजेंद्र प्रसाद जैसे स्टार्स भी हैं। ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून 2024 को रिलीज होगी।