बॉलीवुड

26/11 के आतंकवादी हमले… आचार्य प्रशांत का Dhurandhar के रहमान डकैत पर फूटा गुस्सा

Acharya Prashant statement on Dhurandhar: फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के दिन से ही लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है खासकर अक्षय खन्ना के जरिए निभाए गए रहमान डकैत के किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर तो हर दूसरी रील में इसी किरदार की झलक देखने को मिल रही है।
2 min read
• •
Updated: 21 Dec 2025, 11:38 AM IST
'26/11 के गुनहगारों को...' आचार्य प्रशांत का Dhurandhar के रहमान डकैत पर फूटा गुस्सा
आचार्य प्रशांत ने Dhurandhar के रहमान डकैत पर गुस्सा जाहिर किया (सोर्स: X)

Acharya Prashant Statement On Dhurandhar: बॉलीवुड के एक्टर रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और अक्षय खन्ना स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के दिन से ही लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और फिल्म ने भारत में 400 करोड़ से ज्यादा और विश्वभर में 600 करोड़ से ऊपर का कारोबार किया है। सोशल मीडिया पर फिल्म के सभी कलाकारों की खूब तारीफ हो रही है, खासकर अक्षय खन्ना के जरिए निभाए गए रहमान डकैत के किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर हर रील में इसी किरदार की झलक देखने को मिल रही है।

Dhurandhar के रहमान डकैत पर फूटा गुस्सा

बता दें, आचार्य प्रशांत को फिल्म 'धुरंधर' खासा पसंद नहीं आया है और उन्होंने इस ट्रेंड पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "फिल्म में जो किरदार सेलिब्रेट किए जा रहे हैं, वे वही लोग हैं जिन्होंने 26/11 के आतंकवादी हमले किए थे। ये हमले भारत और खासतौर पर मुंबई की जनता के लिए बेहद विनाशकारी थे। फिर भी लोग उनके किरदारों की रील बनाकर इंजॉय कर रहे हैं, जबकि ये आतंक फैलाने वाले लोग थे। इस पर खुद को देशप्रेमी कहना कितना उचित और सही है?"

आचार्य प्रशांत ने Dhurandhar के रहमान डकैत पर कहा (सोर्स: X)

इतना ही नहीं, आचार्य प्रशांत ने आगे सवाल उठाया कि फिल्म के लिए खर्च किए गए करोड़ों रुपये का प्रॉफिट मुंबई के आतंकवादी हमलों के पीड़ितों तक पहुंचता है या नहीं। उन्होंने आगे कहा, "फिल्म ने 500 करोड़ का बिजनेस किया है। क्या इस पैसे का कोई हिस्सा उन परिवारों को मिला जो इन हमलों में अपने रिश्तेदारों को खो चुके हैं? इस साल भी आतंकी हमले हुए हैं, फिर क्यों हम अपना पैसा सही फंड और विक्टिम्स तक नहीं पहुंचाते? भारत के पास संसाधन हैं, लेकिन हम सही दिशा नहीं जानते, हमे ये समझना चाहिए"

आचार्य प्रशांत का संदेश देशवासियों के लिए

बता दें, आचार्य प्रशांत का संदेश देशवासियों के लिए एक सोचने योग्य चुनौती है कि फिल्मों और एंटरटेनमेंट को हमारी संवेदनाओं और देशभक्ति के साथ संतुलित कैसे रखा जाए। ये मामला ना केवल फिल्म उद्योग इंडस्ट्रीज के लिए बल्कि समाज के लिए भी महत्वपूर्ण सवाल खड़ा करता है। ये खबर फिल्म और उसके सामाजिक प्रभाव के बीच सवालों को पूरी ईमानदारी के साथ सामने लाती है, ताकि दर्शक समझ सके कि किसी फिल्म के प्रति हमारा नजरिया और उसका आधिकारिक समर्थन किस सीमा तक उचित है।

Updated on:
21 Dec 2025, 11:38 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट