बॉलीवुड

अजय देवगन के साथ फिल्म के सेट पर हुआ हादसा, सिंघम 3 की शूटिंग करनी पड़ी रद्द

Ajay Devgn injured: अजय देवगन के फैंस के लिए बुरी खबर आई है। एक्टर के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है।

less than 1 minute read
Dec 24, 2023
अजय देवगन के साथ हुआ हादसा

Ajay Devgn Accident: बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अजय के साथ फिल्म के सेट पर हादसा हो गया है। फैंस एक्टर के लिए चिंता कर रहे है। साथ ही उनके जल्द ठीक होने की भी दुआ कर रहे हैं। साथ ही फिल्म की शूटिंग भी रद्द कर दी गई है।

अजय देवगन को लगी चोट (Ajay Devgn Injured)
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन ‘सिंघम 3’ के शूटिंग के सेट पर घायल हो गए हैं और उनकी आंख में चोट लगी है। इस वजह से एक्टर आंख के डॉक्टर्स से सलाह ले रहे हैं। साथ ही अपना इलाज करा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स कि मानें तो बताया जा रहा है कि अजय की आंख में चोट लगने की वजह से अभी फिल्म की शूटिंग कैंसिल कर दी गई है।

अजय के बिना नहीं हो पाएगी शूटिंग- रोहित शेट्टी
रिपोर्ट्स में बताया गया कि अब जब भी फिल्म की शूटिंग शुरू होगी, वो पहले हैदराबाद से स्टार्ट हो सकती है। क्योंकि फिल्म की शूटिंग के लिए ये तारीखें पहले से ही तय की जा चुकी है। हालांकि अभी जो शेड्यूल रद्द हुआ है उसे 2024 के हैदराबाद शेड्यूल की शूटिंग के बाद पूरा किया जाएगा। हालांकि सूत्रों ने जानकारी दी है कि अजय के बिना शूटिंग शुरू नहीं की जा सकती।

दरअसल, जब रोहिट शेट्टी फिल्म के डायरेक्टर हैं जब उनसे पूछा गया कि दूसरे स्टार्स के साथ आप शूटिंग कर सकते हैं, तो इस पर उन्होंने कहा कि अजय के बिना ये संभव नहीं है और वो फिल्म के मुख्य किरदार है, तो उनके बिना ये पूरा नहीं किया जा सकता।

Published on:
24 Dec 2023 09:25 am
Also Read
View All
रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा