बॉलीवुड

फिल्म के लिए भाई सलमान की दुश्मनी भूले अरबाज खान, Vivek Oberoi की फिल्म में करेंगे काम

अरबाज खान ( Arbaaz Khan ) और विवेक ओबरॉय ( Vivek Oberoi ) साथ में करेंगे फिल्म फिल्म Rosie: The Saffron Chapter में साथ नज़र आएंगे ये दोनों स्टार्स सलमान खान ( Salman Khan ) संग दुश्मनी को लेकर फेमस हैं विवेक ओबरॉय
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2020, 9:03 PM IST
Actor Arbaaz Khan Doing Movie With Vivek Oberoi
Actor Arbaaz Khan Doing Movie With Vivek Oberoi

नई दिल्ली। बॉलीवुड में जिस तरह से लव स्टोरीज फेमस है। उसी तरह से कई ऐसे दुश्मनी की कहानियां भी पॉपुलर है। जिन्हें लेकर आज भी कई खबरें सामाने आती ही रहती हैं। वहीं फिल्म इंडस्ट्री में सलमान ( Salman Khan ) खान और विवेक ओबरॉय ( Vivek Oberoi ) की दुश्मनी के कई किस्से आज तक काफी मशहूर हैं। दोनों के बीच की दुश्मनी आज भी कायम है। लेकिन इस खबरें आ रही हैं कि अरबाज खान ( Arbaaz Khan ) ने भाई की दुश्मनी को भुलाकर विवेकी की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ा लिया है।

एक वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि अभिनेता अरबाज खान और विवेक ओबरॉय जल्द ही स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आने वाले हैं। जी हां, फिल्म रोजी- ज सैफरन चैप्टन की हॉरर फिल्म में साथ काम करने वाले हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म को खुद विवके ही बना रहें और लीड रोल में भी नज़र आएंगे। इस खबर के सामाने आने से सभी काफी सरप्राइज है। वहीं इस फिल्म में एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ( Shweta Tiwari ) की बेटी पलक तिवारी ( Palak Tiwari ) भी मुख्य किरदार में नज़र आएंगी।

'रोजी - सैफ्रों चैप्टर' की कहानी की बात करें तो यह 2003 में घटी सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी। यह कहानी सैफरन नाम के एक कॉल सेंटर की सच्ची घटना है। जिसमें 18 साल की एक लड़की की लड़की मौत गुत्थी बुरी तरह से उलझ जाती है। जिसके बाद यह पता लगाया जाता है कि इस नाम की कोई लड़की थी भी यह नहीं? लड़की का मर्डर हुआ या फिर वह गायब हो गई है? फिल्म में इन्ही सवालों के जवाब ढूंढे जाएंगे। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि 18 साल की लड़की का किरदार पलक ही निभाएंगी।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन