नई दिल्ली। नारकोर्टिक्स कंट्रोल ब्यूरो बॉलीवुड के ड्रग कनेक्शन को ढूंढने में लग चुकी है। जैसे-जैसे जांच का दायरा बढ़ रहा है। वैसे-वैसे कई बड़ी हस्तियों के गले में गिरफ्तारी का शिकांजा कसता जा रहा है। कुछ दिनों पहले कॉमेडियन भारती सिंह ( Bharti Singh ) और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ( Harsh Limbachiyaa ) की गिरफ्तारी ने सभी को हैरान करके रख दिया था। वहीं अब लेटेस्ट खबर आ रही है कि एनसीबी की टीम ने भारती को ड्रग सप्लाई करने वाले शख्स को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।