अभिनेता Arjun Kapoor ने शेयर किया Coronavirus का एक्सपीरियंस बहन Anshula Kapoor ने बनाया था भाई के आइलोशलेशन रूम गर्लफ्रेंड Malaika Arora भी हुई थीं Covid-19 से ग्रस्त
नई दिल्ली। महामारी कोरोनावायरस ( Coronavirus ) पूरी दुनिया में अपने कदम पसार चुकी है। नौ महीनों से भी ज्यादा समय हो चुका है,लेकिन आज भी कोरोनवायरस पर नियंत्रण पाना और भी मुश्किल हो गया है। अब तक कई सैकड़ों लोग इस महामारी से अपनी गंवा बैठे हैं। वहीं आम से लेकर खास तक सभी लोग इस बीमारी के शिकार हुए। हाल ही में अभिनेता अर्जुन कपूर भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे और वह ठीक भी हो गए थे। अब उन्होंने लोगों संग कोरोनावायरस का अनुभव शेयर किया है।
एक पत्रिका को इंटरव्यू देते हुए अभिनेता बताया कि उन्हें जब उनकी कोरोनावायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव ( Arjun Kapoor Coronavirus report ) आई तो उन्हें यही बात स्वीकार करने में करीबन छह से आठ घंटे लग गए। अर्जुन ने बताया कि जब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई तो उनका शरीर पूरी तरह से ठीक नहीं था। वह काफी कमजोर महसूस कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि उनके शरीर की एनर्जी और इम्युनिटी काफी कम हो चुकी है। अभिनेता ने बताया कि इस दौरान उनके साथ उनकी बहन मौजूद थी।
अंशुला कपूर ( Anshula Kapoor ) ने भाई को आइसोलेशन में रहने के लिए ऐसे कमरे का निर्माण करवाया। जहां वह खुद ही सब कुछ कर सकते थे। वॉशरूम साफ करने से लेकर उस कमरे में बर्तन सफाई तक की सभी इंतेजाम किए गए थे। अर्जुन ने बताया कि वह कभी थालियों में खाना नहीं खाते थे। वह डिस्पोजेबल प्लेट्स में खाना खाते थे और फेंक देते थे। जिससे उन्होंने बर्तन ना धोना पड़े। एनर्जी के बारें में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि वह यह बात जानते थे कि उन्हें एनर्जी चाहिए। इसलिए 14 दिनों बाद उन्होंने कमरे में ही टहलना शुरू कर दिया।
अर्जुन कपूर अब पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बेहद ही कम दिनों में इस जानलेवा बिमारी से जंग जीत ली। आपको बता दें अभिनेता की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) भी कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थीं। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। खैर, यह कपल अब पूरी तरह से ठीक हो चुका है और अपने-अपने काम पर लौट चुका है। जल्द ही अर्जुन कपूर की अपकमिंग वेब सीरीज़ 'द बॉयज' ( The Boys ) ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज़ होने वाली है।