46 साल की मलाइका ने अपने इंटरव्यू में बताया कि जब भी उनकी शादी अर्जुन ( Malaika Arjun Marriage ) संग होगी तो लोगों को पता ही चल जाएगा। वहीं दोनों के बीच शुरू से ही कुछ बातें पूरी तरह से साफ हैं। मलाइका का कहना है कि एक रिश्तें में हम एक वक्त पर एक ही कदम आगे बढ़ा सकते हैं। वह अब अपना फ्यूचर बेबी प्लान ( Malaika Plan Baby ) करने का सोच रही हैं। 46 साल की उम्र में मां बनने से उन्हें कोई परहेज नहीं है। वहीं अर्जुन ने अपने रिलेशन के बारें में बात करते हुए कहा कि वह फैंस को सीक्रेट मैरिज वाला सरप्राइज नहीं देंगे। जब भी होगी वह खुद सामने से आकर लोगों को बताएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में पूरी तरह से खुश हैं।