बॉलीवुड का यह फेमस एक्टर एक्टिंग करने के साथ-साथ सिंगिग भी करते हैं। इन्होंने अपना एक नया सॉन्ग रिलीज किया है, साथ ही यह भी बताया है कि वह दिल टूटने के बारे में लिखना पसंद करते हैं।
बॉलीवुड एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना ने अपना नया म्यूजिक वीडियो 'रह जा' रिलीज किया है। इस दौरान एक्टर ने बताया कि उन्हें रोमांस के सभी शेड्स पसंद हैं और हमेशा से टूटे दिल के बारे में लिखना पसंद करते हैं।
आयुष्मान ने कहा, "जब दिल टूटता है तो लोगों में इमोशन्स की बाढ़ आती है। मुझे रोमांस के सभी शेड्स पसंद हैं और मैं हमेशा से दिल टूटने के बारे में लिखना पसंद करता हूं। यह रॉ, अनफिल्टर और प्योर इमोशन्स होते हैं। कोई टूट जाता है, इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें किसी से प्यार करना, उनकी परवाह करना या लगातार उनको याद करना बंद कर दिया है।"
आयुष्मान आगे बताते हैं कि उन्होंने अपने सॉन्ग 'रह जा' में दिल टूटने के दर्द को दिखाने की कोशिश की है। जब दिल टूट रहा हो तो प्यार में तड़प कैसी होती है, इस गाने में महसूस किया जा सकता है।
बता दें कि आयुष्मान को इस सॉन्ग का विचार 4 साल पहले आया था। उन्होंने सॉन्ग के लिरिक्स लिखें और फिर उसे कंपोज किया। इस सॉन्ग के लिए प्रोग्रामिंग हिमांशु ने की है और उनके कुछ इनपुट लिए गए हैं। आयुष्मान ने इस नए सॉन्ग के लिए वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ साझेदारी की है।