बॉलीवुड

Dheeraj Kumar In ICU: फेमस एक्टर धीरज कुमार की हालत गंभीर, ICU में वेंटिलेटर पर हैं भर्ती

Actor Dheeraj Kumar Hospitalised: फेमस दिग्गज एक्टर धीरज कुमार की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। वह बॉलीवुड का एक जाना-माना चेहरा है।
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2025, 9:28 AM IST
Actor Dheeraj Kumar
Actor Dheeraj Kumar (Source: Patrika)

Actor Dheeraj Kumar In ICU: दिग्गज कलाकार मनोज कुमार की मौत के बाद एक और बड़ी खबर आ रही हैं। फेमस प्रोड्यूसर और एक्टर धीरज कुमार (Dheeraj Kumar) की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। IANS की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर को निमोनिया हुआ था। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वे आईसीयू है और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

धीरज कुमार की हालत है बेहद गंभीर (Actor Dheeraj Kumar In ICU)

80 साल के धीरज कुमार की हालत हॉस्पिटल में सोमवार को काफी बिगड़ गई थी। इस बीच एक आधिकारिक बयान में उनके परिवार और प्रोडक्शन टीम ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, “धीरज कुमार डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं और उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। परिवार उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है और सभी से इस कठिन समय में उनकी प्राइवेसी को बनाए रखने का आग्रह भी करते हैं।”

धीरज कुमार ने कई बड़ी फिल्मों में किया है काम (Actor Dheeraj Kumar Movies)

धीरज कुमार ने फिल्मों में काम करने के साथ-साथ कई मूवी और टीवी सीरियलों को प्रोड्यूस भी किया है। उन्होंने 1965 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने पंजाबी फिल्मों के साथ बॉलीवुड की कई मूवीज में काम किया है। उन्होंने 1970 से 1984 के बीच करीब 21 पंजाबी फिल्मों में किया है। फिर उन्होंने खुद की प्रोडक्शन कंपनी क्रिएटिव आई के नाम से खोली, जिसे वे चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर बने।

धीरज कुमार ने कई सीरियल भी किए प्रोड्यूस (Actor Dheeraj Kumar Serial)

वहीं, धीरज कुमार की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने दीदार, रातों का राजा, बहारों फूल बरसाओ, हीरा पन्ना, शराफत छोड़ दी मैंने, रोटी कपड़ा और मकान, सरगम, मांग भरो सजना, क्रांति, पुराना मंदिर, कमर युद्ध, बेपनाह, स्वामी जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने प्रोडक्शन हाउस क्रिएटिव आई के बैनर तले कई टीवी सीरियलों का निर्माण भी किया। उन्होंने ‘कहां गए वो लोग’, ‘अदालत’, ‘संसार’, ‘धूप छांव’, ‘श्री गणेश’, ‘सच’, ‘जाने अनजाने’, ‘क्या मुझसे दोस्ती करोगे’, ‘मिली’, ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’, ‘मन में है विश्वास’, ‘मायका’, ‘ये प्यार ना होगा कम’ सहित कई शोज प्रोड्यूज और डायरेक्ट किए हैं।

Updated on:
15 Jul 2025, 9:28 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई