बॉलीवुड

कोरोना की वजह से बिगड़ते हालतों के बीच दिलीप कुमार ने किया ट्वीट

कोरोनावायरस की वजह से बिगड़ते हालतों के बीच दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लोगों के लिए स्पेशल मैसेज दिया है।
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2021, 10:36 AM IST
Actor Dilip Kumar Tweet On Coronavirus Situations
Actor Dilip Kumar Tweet On Coronavirus Situations

नई दिल्ली। भारत में कोरोना एक बार फिर से विकराल रूप लेता जा रहा है। कोरोना की दूसरी वेव बहुत ही खतरनाक साबित हो रही हैं। एक के दिन में कई लाखों केस सामने आ रहे हैं। अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी के चलते कई लोगों की मौत होती जा रही हैं। बढ़ते मामलों को देख कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन लगा दिया है। इसी बीच हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने अपने फैंस के लिए खास मैसेज दिया है। चलिए आपको बतातें हैं कि आखिर इस पोस्ट में अभिनेता ने क्या कहा है।

दिलीप कुमार का ट्वीट

अभिनेता दिलीप कुमार ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा है कि "वह सबके लिए दुआ कर रहे हैं।" अभिनेता के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद सभी अभिनेता का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। वहीं कमेंट कर दिलीप कुमार के फैंस भी उनकी स्वस्थ रहने की दुआ कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है और लिखा है कि "वह खूबसूरत कपल के लिए प्रार्थना करता है।"

सोशल मीडिया पर रहते हैं खूब एक्टिव

वैसे आपको बता दें लीजेंड अभिनेता दिलीप कुमार सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। कुछ समय पहले बाग में घूमते हुए सायरा बानो संग तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में दिलीप और सायरा गुलाबी रंग के आउटफिट में नज़र आए थे। सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीर खूब वायरल हुई थी। बतातें चलें कि सालों बाद भी सायरा बानो और दिलीप कुमार लोगों के फेवरेट कपल हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स भी हुए कोरोना पॉजिटिव

आपको बता दें बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, और गोविंदा से बड़े नाम शामिल है। वहीं इस लिस्ट में टीवी की मशहूर हस्तियां भी शामिल हैं। इस महामारी के चलते कई सेलेब्स की मौत भी हो गई है। ऐसे में अब तय किया गया है कि फिल्मों की शूटिंग महाराष्ट्र से बाहर होगी।

Published on:
Also Read
View All
‘रामायण’ के इवेंट पर रणबीर कपूर ने गलती से रिवील कर दिया मोबाइल नंबर? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा

इंडिगो फ्लाइट की सर्विस पर भड़के फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा! लगाया लापरवाही का आरोप, बोले- दिल्ली में छूट गई दवाइयां

विवेक अग्निहोत्री की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ये एक्टर निभाएगा अहम भूमिका! पाकिस्तान की दिखेगी इनसाइड स्टोरी

‘बॉलीवुड के माहौल ने बनाया दबाव’, ‘इंडियन आइडल’ के रनर अप रहे अमित सना ने फिर साधा निशाना, बोले- कई गाने गाना ही नहीं चाहता था

रावण के 10 सर वाला गोल्ड ब्रोच पहने नजर आए यश, रायामण के इवेंट के वायरल वीडियो ने खींचा लोगों का ध्यान