बॉलीवुड

फिरोज खानः एयरहोस्टेस से हुआ प्यार, पत्नी को छोड़ा, रहे लिव इन में..

अपनी पत्नी को छोड़ वे करीब 10 साल तक गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन में रहे
2 min read
• •
Apr 27, 2018
Feroz khan
Feroz khan

बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना और फिरोज खान की दोस्ती एक मिसाल रही है। दोनों दोस्त एक ही दिन यानी 27 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह गए। ये दोनों बॉलीवुड के उन दिग्गज अभिनेताओं में से हैं, जिनको कभी भुलाया नहीं जा सकता। जहां विनोद खन्ना ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया। वहीं फिरोज खान की दमदार आवाज और उनके स्टाईल के लोग कायल थे। विनोद खन्ना और फिरोज की मौत का कारण कैंसर था।

’वेलकम’ थी आखिरी फिल्मः
फिरोज खान की आखिरी फिल्म थी ’वेलकम’। उनकी इस फिल्म के डायलॉग भी काफी फेमस हुए। उनका एक डायलॉग ’अभी हम जिंदा हैं’ काफी फेमस हुए। इसके अलावा उनकी पहले वाली फिल्मों से भी कई संवाद प्रसिद्ध रहे। वेलेकम उनकी आखिरी फिल्म थी।

एयर होस्टेस से हो गया प्यारः
फिरोज खान अपने अफेयर्स को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे। उनका नाम एक एयर होस्टेस भी जुड़ा। उस एयर होस्टेस का नाम ज्योतिका धनराजगिर था। उस समय फिरोज शादीशुदा थे। जब फिरोज की पत्नी को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने दूरियां बना ली।

लिव इन में रहेः
फिरोज खान अपनी पत्नी को छोड़ अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन में रहने लगे। हालांकि फिरोज को इस बात का बिल्कुल भी दुख नहीं हुआ कि उनकी पत्नी दूर हो गई और वे अपनी पत्नी को छोड़ ज्योतिका के साथ रहने लगे। वे करीब 10 साल तक गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन में रहे। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड ने कई बार उन पर शादी करने के लिए दबाव डाला लेकिन फिरोज इसके लिए तैयार नहीं हुए।

वापस लौट गए पत्नी के पासः
फिरोज खान जब शादी से इंकार करने लगे तो उनके और ज्योतिका के रिश्तों में दरार आने लगी। फिरोज ने ज्योतिका से रिश्ता खत्म कर लिया और अपनी पत्नी के पास वापस लौट गए। वहीं ज्योतिका भी विदेश चली गई। फिरोज के एक बेटा फरदीन खान और बेटी लैला है।

Published on:
27 Apr 2018 02:34 pm
Also Read
View All
‘मिर्जापुर द मूवी’ के डायरेक्टर ने खोले कई राज, ‘शूरवीर’ विवाद से लेकर रसिका दुगल की ट्रोलिंग तक पर बोले गुरमीत सिंह

छोटी स्कर्ट, बुर्का और डायपर को लेकर कृति सेनन ने शेयर की स्टोरी, कमेंट में एक ने बोला- पैसों का खेल दूसरे ने कहा- पब्लिसिटी

बादशाह ने फैंस को कहा शुक्रिया, तो लोगों ने लगाए कयास, किसी ने लिया ईशा रिखी का नाम, तो कोई बोला- भाई गलत कदम मत उठाना

‘हनुमान अंश’ देखने के अगले दिन आया ‘राइज एंड फॉल 2’ का ऑफर, शहजाद पूनावाला ने बताया भगवान का संकेत

सुशांत सिंह राजपूत संग बंद हुई फिल्म ‘पानी’ पर बोलीं आयशा कपूर, बताई YRF से दूरी की वजह