कादर खान (Kader Khan) की अंतिम दिनों में हालत ऐसी हो गई थी कादर खान ने आखिरी बार ये कहा था कादर खान ने 31 दिसंबर 2018 को कहा था अलविदा
नई दिल्ली | कादर खान (Kader Khan) ने साल 2018 के आखिरी दिन दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने बतौर एक्टर, कॉमेडियन और राइटर के तौर पर काम किया। कादर खान ने बॉलीवुड को अपनी जिंदगी के 45 साल दिए लेकिन उनकी लाइफ के कई ऐसे पहलू हैं जिनसे आप वाकिफ नहीं होंगे। उन्होंने लगभग हर बड़े एक्टर के साथ काम किया। अफगानी मूल के कादर खान ने फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों के दिलों में जो जगह बनाई है वो अतुलनीय है। कादर खान को दर्शकों ने सबसे ज्यादा कॉमेडी रोल में पसंद किया। चलिए आपको बताते हैं कि आखिरी दिनों में उनकी कैसी हालत हो गई थी...
कादर खान (Kader Khan) ने कनाडा में आखिरी सांसे ली थीं। उनका अंतिम संस्कार भी वहीं किया गया था। बता दें कि कादर खान लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिसके वजह से वो कोमा में चले गए थे। इसके चलते ही उन्होंंने दम तोड़ दिया था। एक बार कादर खान ने बताया था कि बहू साहिस्ता उनके लिए अस्पताल में खाना ले जाती थीं क्योंकि उन्होंने अस्पताल का खाना खाने से मना कर दिया था। आखिरी बार कादर ने यही शब्द बोले थे। इसके बाद वो बोलने में असमर्थ हो गए।
कादर खान के निधन के बाद उनके एक दोस्त ने बताया था कि 5 दिन तक उन्होंने ना कुछ खाया और ना पानी पिया। कादर खान की निधन की खबर सुन पूरे बॉलीवुड में शोक छा गया था। अमिताभ बच्चन, अर्जुन कपूर, नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी तक ने उनको ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी थी। कादर खान की तीन बेटे थे जिनमें से उनके सबसे छोटे बेटे कद्दुस उनका ख्याल रखा करता थे। कद्दुस ने एक बार बताया था कि कादर खान को लगा करता था कि उन्हें दुनिया भूल चुकी है। उन्हें कभी कोई फोन नहीं करता था, ना ही उनका हाल-चाल लेने की कोशिश करता था। सिर्फ अमिताभ बच्चन ही उन्हें कॉल करते थे। कादर खान को इस बात का दुख था कि उन्होंने इंडस्ट्री के लिए इतना कुछ किया लेकिन उन्हें पद्मश्री जैसे सम्मान का हकदार नहीं समझा गया। हालांकि निधन के बाद उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया।